नशे के लिए अपनी 10 वर्षीय बच्ची को बेचने के लिए तैयार : रोकने पर तोड़ी छोटे भाई की बाजू, मामला दर्ज

by

फिरोजपुर। नशे के खातिर 10 वर्षीय बेटी को बेचने को तैयार एक नशेड़ी पिता ने उसके छोटे भाई द्वारा ऐसा करने से रोका तो उसने बेसबॉल के बैट (लाठी) से वारकर भाई की बाजू तोड़ दी। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। नशे की लत से परेशान होकर पत्नी भी कई माह पहले उसे छोड़कर चली गई। मनोज की एक 10 साल की बेटी है। उसकी देखरेख दादी और मेरी पत्नी कर रही है। आरोपी नशे के खातिर बेटी को बेचना चाहता है। वह उसे ऐसा करने से रोकते है। वह बेटी को अपने पास रखना चाहते हैं और बच्ची भी उनके पास रहना चाहती है। इसी बात पर वह लड़ाई झगड़ा करता है। वह बच्ची को पिता के हवाले नहीं करना चाहता है। इसी बात से नाराज आरोपी बड़े भाई ने घर में घुसकर बेसबॉल के बैट से हमला कर बाजू तोड़ दी। थाना सिटी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हंस राज आर्य हाई स्कूल में बदमाशों का कहर, कंप्यूटर-प्रोजेक्टर से लेकर पंखे और बिजली फिटिंग तक तोड़ी

अज्ञात लोगों ने स्कूल की संपत्ति को बनाया निशाना, करीब 4 लाख रुपये के नुकसान का दावा; एक रुपये का सामान भी चोरी नहीं, पुलिस को सूचना के घंटों बाद भी मौके पर न...
article-image
पंजाब

अगर अधिकारी व कर्मचारी गलत काम करता है तो कानून मुताबिक होगी कार्रवाई, यूनियन ऐसे लोगों का न करे सहयोग

राजस्व मंत्री जिंपा ने पटवारियों को जनहित में हड़ताल वापिस लेने की अपील की गलत काम में सरकार नहीं करेगी स्पोर्ट, जनहित में उठाया जाएगा उचित कदम होशियारपुर :  राजस्व पुर्नवास व आपदा प्रबंधन...
article-image
पंजाब , समाचार

गरजे सुखबीर सिंह बादल : भावुक होते हुए कहा – क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब बिल्कुल खत्म हो जाएगा

माघी मेले पर मुक्तसर में शिरोमणि अकाली दल की काॅन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खूब गरजे। बादल ने सांसद अमृतपाल की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नई...
article-image
पंजाब

गुरु नानक देव जी के तराजू से की अकाली दल के चुनाव चिन्ह की तुलना करने के हरसिमरत कौर बादल के बयान पर की चुप्पी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उठाए सवाल

चंडीगढ़   : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के चुनाव चिन्ह की तुलना पहले सिख गुरु साहिब गुरु नानक देव जी से करने के हरसिमरत कौर बादल के बयान पर शिरोमणि गुरुद्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!