हंस राज आर्य हाई स्कूल में बदमाशों का कहर, कंप्यूटर-प्रोजेक्टर से लेकर पंखे और बिजली फिटिंग तक तोड़ी

by

अज्ञात लोगों ने स्कूल की संपत्ति को बनाया निशाना, करीब 4 लाख रुपये के नुकसान का दावा; एक रुपये का सामान भी चोरी नहीं, पुलिस को सूचना के घंटों बाद भी मौके पर न पहुंचने पर रोष

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर :  गढ़शंकर के नंगल रोड स्थित पुराने  हंस राज आर्य हाई स्कूल में अज्ञात लोगों ने रात के समय घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब में रखे कंप्यूटरों और दो प्रोजेक्टरों सहित पंखे, बिजली के बोर्ड व फिटिंग, कुर्सियां, गमले, पौधे तथा अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मामला उस समय सामने आया जब 3 अक्तूबर की सुबह स्कूल खुला :
मुख्य अध्यापिका सीमा पाल के अनुसार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के कारण स्कूल में छुट्टी थी। अगले दिन स्टाफ स्कूल पहुंचा तो विभिन्न कमरों में सामान बिखरा और टूटा हुआ मिला। कंप्यूटर लैब में रखे कंप्यूटरों को क्षतिग्रस्त किया गया था, जबकि दो प्रोजेक्टर और सभी कुर्सियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। क्लर्क के कमरे में टेबल और उसका शीशा तोड़ दिया गया। स्कूल की बिजली व्यवस्था को भी निशाना बनाया गया तथा कई स्विच बोर्ड, फिटिंग और पंखे तोड़ दिए गए।

सामान चोरी नहीं किया, सिर्फ तबाही मचाई :

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि स्कूल प्रबंधन के अनुसार बदमाशों ने कोई सामान चोरी नहीं किया। स्कूल में उपलब्ध महंगे कंप्यूटर और अन्य उपकरण वहीं पड़े मिले, लेकिन उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया गया। गमलों और पौधों तक को नहीं छोड़ा गया। मुख्य अध्यापिका सीमा पाल ने बताया कि **कुछ दिन पहले भी स्कूल के पंखों और बिजली के स्विचों के साथ तोड़फोड़ की गई थी**, जिन्हें स्कूल प्रबंधन ने हजारों रुपये खर्च कर ठीक करवाया था। अब दोबारा बड़े स्तर पर हुई घटना से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गरीब बच्चों के स्कूल को बनाया निशाना :

सीमा पाल ने कहा कि स्कूल में बड़ी संख्या में गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं और कई अभिभावकों के लिए मामूली फीस देना भी मुश्किल है। ऐसे में स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है।

सूचना के घंटों बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने का आरोप :

स्कूल स्टाफ और प्रबंधकों ने घटना की जानकारी पुलिस को सुबह ही दे दी थी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार सूचना देने के करीब चार घंटे बाद तक भी पुलिस कर्मचारी मौके पर जायजा लेने नहीं पहुंचा, जिससे स्टाफ और प्रबंधकों में रोष पैदा हुआ। प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
स्कूल में हुई लगातार तोड़फोड़ की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। अब पुलिस जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि स्कूल में रात के समय कौन घुसा, तोड़फोड़ के पीछे क्या कारण था और क्या इस घटना का संबंध पहले हुई तोड़फोड़ से है।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों :  सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साइंटिफिक तरीके से भी जाँच की जा रही है। शीध्र स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले सभी लोगों को ग्रिफ्तार कर लिए जाएंगे।
फोटो कैप्शन : हंस राज आर्य हाई स्कूल में तोड़फोड़ करने से हुए नुक्सान की तस्वीरें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका का गुरूर टूटा : 500 अरब के समुद्री किले को 73 करोड़ की पनडुब्बी ने ढहाया,

अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर्स का नाम आते ही एक से बढ़कर एक विशालकाय जंगी बेड़े आंखों के आगे नाच जाते हैं. ऐसे-ऐसे शानदार और एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर, जिन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता...
article-image
पंजाब

स्वछ पानी के इस्तेमाल करने व पानी बर्बाद न करने के बारे जागरूक किया

गढ़शंकार: खानपुर गाँव में जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग पंजाब, डिवीज़न गढ़शंकर के नरेश कुमार ( जेई) व राकेश कुमार ( आई. ई .सी स्पेशलिस्ट ) ने महिलाओं के समूह को स्वछ पानी के...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने जुर्म कबूला था, अब इससे इनकार क्यों कर रहे ; बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि बहबल कलां फायरिंग केस में हुए नए खुलासों ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप की बेअदबी की घटनाओं और...
Translate »
error: Content is protected !!