जिगाना पिस्टल है क्या : गाने में सिद्धू ने एक 30 बोर टर्किश मेड जिगाना पिस्टल का जिक्र, सिद्धू की हत्या में भी इसी जिगाना पिस्टल से कुछ हुए थे फायर

by

चंडीगढ़. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिवाली के दिन नया गाना वॉच आउट रिलीज होते ही इस गाने ने देखते ही देखते कई लाख व्यूज जुटा लिए हैं।इस गाने में सिद्धू ने एक 30 बोर टर्किश मेड जिगाना पिस्टल का जिक्र किया है। इस गाने को सुनकर लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है सिद्धू मूसेवाला ने इस पिस्टल का जिक्र क्यों किया
अतीक अहमद की हत्या में भी इस्तेमाल हुई थी जिगाना : बता दें कि प्रयागराज में कुछ महीने पहले पूर्व माफिया डॉन और सांसद अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या में भी यही पिस्टल यूज हुई थी। इसके साथ ही कहा जाता है कि सिद्धू की हत्या में भी इसी जिगाना पिस्टल से कुछ फायर हुए थे।
दरअसल ये सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल टर्किश मेड है और इसमें 15 राउंड होते हैं. लेकिन पाकिस्तान में इसको कॉपी करके फुल ऑटोमेटिक कर दिया गया। पाकिस्तान से ही ये स्मगलिंग के जरिए भारत आती है, जहां ब्लैक मार्किट में इसकी कीमत 6 से 7 लाख रुपये के बीच होती है।
पिस्टल की पाकिस्तान ने बनाई कॉपी :
हालांकि सिद्धू ने अपने गाने में जिगान्ना का जिक्र किया है, लेकिन असल में यह टर्किश मेड है और पाकिस्तान में इसकी कॉपी करके इसको गलत मार्का दे दिया जाता है, ताकि पकड़े जाने पर पाक का नाम सामने ना आ सके। ऐसे में संभव है कि सिद्धू ने कहीं यूट्यूब पर देखकर अपने गाने में इसे कोरियन मेड लिख दिया हो। बता दें कि भारत में यह पिस्टल पूरी तरह अवैध है, लेकिन हत्या की ज्यादातर वारदात में यही पिस्टल यूज होती है, क्योंकि पाक ने इसको कॉपी करके जब बनाया तो इसमें 15 की जगह जितने मर्जी राउंड फायर करने की सहूलियत बना दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग कार्यालय, होशियारपुर द्वारा उर्दू आमोज़ कोर्स प्रमाण पत्र वितरण समारोह

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाषा अधिकारी, होशियारपुर कार्यालय द्वारा कराए जा रहे छह महीने के उर्दू आमोज़ कोर्स (जुलाई-दिसंबर 2024 बैच) के विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के भोरंज में 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

भोरंज : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
Translate »
error: Content is protected !!