कोल्ड अटैक : 18 जनवरी तक बारिश का अलर्ट : बढ़ सकती हैं छुट्टियां

by

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। लोहड़ी के जश्न के बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

भीषण शीत लहर के चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टियों की अवधि और आगे बढ़ा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 17 और 18 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस संभावित बदलाव से तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है जिससे सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मौसमी संकट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब सरकार आज छुट्टियों पर नया फैसला ले सकते हैं।

पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 13 जनवरी तक बंद थे और कल यानी 14 जनवरी से कक्षाएं शुरू होनी थीं। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों को सुबह की ठंड में स्कूल भेजना जोखिम भरा लग रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि खराब मौसम में बच्चों की सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए संभावना प्रबल है कि अगले कुछ दिनों तक स्कूलों के गेट बंद ही रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान के आश्वासन के बाद पीसीएमएसए ने आज सुबह 11 से 2 बजे तक OPD खोलने का किया फैसला

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आश्वासन के बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने घोषणा की है कि वह आज सिर्फ 11 से 2 बजे तक ओपीडी खोलेगी। आपको बता...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

42,000 सरकारी नौकरियों का किया ऐलान

नई दिल्ली : स्टाफ सिलैक्शन कमिशन जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह पत्र अगले एक दो महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।...
article-image
पंजाब

प्रदेश के 200 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड में स्थानांतरित करने का कर्मचारी संघ ने जताया विरोध

धर्मशाला, 09 सितंबर । पीएमश्री योजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, न कि बोर्ड में परिवर्तन करना। योजना में सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता अनिवार्य नहीं है, राज्य बोर्ड भी इसके तहत कार्यान्वित हो...
Translate »
error: Content is protected !!