11 गैंगस्टर 9 पंजाबी : कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी

by

चंडीगढ़ । कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट ने 11 गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है। जिनसे पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। इन 11 गैंगस्टर में 9 पंजाबी हैं। यह क्रिमिनल्स लोअर मैनलैंड गैंगवार से जुड़े बताए गए हैं। हालांकि इनमें पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस अटैक करवाने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का नाम शामिल नहीं है।
11 गैंगस्टर में 9 पंजाबी :
ब्रिटिश कोलंबिया इन्फोर्समेंट यूनिट की लिस्ट में जगदीप चीमा, बरिंदर धालीवाल, गुरप्रीत धालीवाल, समरूप गिल, समदीप गिल, सुखदीप पंसल, अमरप्रीत समरा, रविंदर समरा और शकील बसरा का नाम है। इसके अलावा रिचर्ड जोसेफ और एंडी का नाम भी शामिल है। कनाडा पुलिस ने कहा कि वह पब्लिक सेफ्टी के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की उन पर पूरी नजर है। लोग एहतियात बरतें, इसलिए यह पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधानसभा में बाजवा ने पूछा…. लॉरेंस का इंटरव्यू करवाने वाला अधिकारी कहां गायब

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विधानसभा में गुरुवार को गैंगस्टरों के मुद्दे पर सरकार तथा विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि ड्रग्स के एक मामले में तीन...
article-image
पंजाब

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी मानवता की सेवा कर गए सरदार अजीत सिंह नंबरदार ने मरणोपरांत शरीर किया दान

गढ़शंकर l  गांव फतेहपुर खुर्द निवासी स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह नंबरदार ने देश की सेवा के बाद मृत्यु के उपरांत भी मानवता की सेवा का संदेश दिया है। उनके निधन के बाद परिवार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के नवांशहर कार्यालय में कल लगेगा संडे वीज़ा मेला: कनवर अरोड़ा

नवांशहर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि कल 5 अप्रैल, दिन रविवार को नवांशहर कार्यालय में संडे वीज़ा मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत से परिवार ऐसे हैं...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच...
Translate »
error: Content is protected !!