मां-बेटी की मौत हादसा नहीं…. साजिश निकली; मायके पक्ष ने नियोजित हत्या दिया करार

by

फाजिल्का  : फाजिल्का रोड पर नहर में स्विफ्ट कार गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, उसे मृतका के मायके पक्ष ने पूर्व नियोजित हत्या करार दिया है।

आरोप है कि पति ने ही पत्नी और बेटी को मारने के इरादे से कार को जानबूझकर नहर में गिराया।

मृतका सिमरजीत कौर के पिता बरजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उनकी बेटी की शादी करीब नौ साल पहले साहिलप्रीत सिंह खेड़ा से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए- 8 वर्षीय बेटा तरनप्रीत सिंह और दो वर्षीय बेटी तकदीर कौर।

शादी के बाद से तनाव, जान से मारने की धमकियां
बरजिंदर सिंह के अनुसार, साहिलप्रीत सिंह अक्सर सिमरजीत कौर से झगड़ा करता था और उसे मारकर दूसरा विवाह करने की धमकी देता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कई बार बेटी को नहर में फेंककर मारने की बात कह चुका था। करीब दो महीने पहले गांव जंडवाला भीमे शाह में पंचायत भी हुई थी, जहां आरोपी ने भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया था।

मायके से जबरन ले गया पत्नी-बेटी को
शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 जनवरी को साहिलप्रीत सिंह अपनी निजी स्विफ्ट कार से सिरसा आया था। उस समय सिमरजीत कौर अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मायके में थी। परिवार ने उसे रात रुकने को कहा, लेकिन उसने उसी दिन पत्नी और बेटी को साथ ले जाने पर जोर दिया। आरोप है कि साहिलप्रीत सिंह ने जबरदस्ती दोनों को कार में बैठाया और शाम करीब छह बजे सिरसा से रवाना हो गया।

नहर में गिराई कार, खुद बाहर निकल आया
मलोट-फाजिल्का रोड पर गांव आलमवाला के पास नहर के पुल पर आरोपी ने कार को अचानक दाईं ओर मोड़ दिया और वाहन सीधे नहर में गिरा दिया। आरोप है कि वह किसी तरह कार से बाहर निकल आया, जबकि सिमरजीत कौर और उसकी मासूम बेटी कार में ही फंसी रहीं और पानी में डूब गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें
राहगीरों ने दोनों को नहर से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मलोट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिमरजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में तकदीर कौर को बठिंडा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों शव फिलहाल सिविल अस्पताल मलोट की मोर्चरी में रखे गए हैं।

हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या का आरोप
बरजिंदर सिंह का कहना है कि साहिलप्रीत सिंह को पूरी जानकारी थी कि कार नहर में गिरने के बाद पत्नी और बेटी बाहर नहीं निकल पाएंगी। इसलिए यह घटना दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना कबरवाला पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर साहिलप्रीत सिंह खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या : धारा 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज

फिरोजपुर :  पंजाब के एक गुरुद्वारे में पूज्य गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कथित बेअदबी की घटना बंडाला गांव में...
article-image
पंजाब

मांगों को पूरा करने को लेकर डीसी होशियारपुर को सौंपेंगे मांगपत्र : जयगोपाल धीमान

गढ़शंकर : लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने आरटीआई के तहत गढ़शंकर ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में खाली पदों के कारण पैदा हो रही समस्याओं का खुलासा किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार...
article-image
पंजाब

मोदी की मुफ्त बिजली योजना से हर महीने 300 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली : डॉ. सुभाष शर्मा

डॉ. शर्मा ने हैबोवाल, बीनेवाल , मेहिंदवानी, पंडोरी, पदराना, रामपुर, कितना, पोसी, मेघोवाल और गोंदपुर में प्रभावशाली चुनावी बैठकों को किया संबोधित गढ़शंकर के गांवों में भाजपा को निमिषा मेहता की अगुआई में मिल...
Translate »
error: Content is protected !!