26 मार्च को भारत बंद पर होशियारपुर में भी रखेंगे पूर्ण बंद : कामरेड मट्टू

by
गढ़शंकर  :    गढ़शंकर में रिलायंस मॉल व जियो कंपनी के कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे कुल हिंद किसान सभा, भारती किसान यूनियन राजेवाल व जनवादी महिला सभा की बीबी सुभाष मट्टू द्वारा किया गया। धरने को संबोधित करते हुए तलविंदर हीर ने कहा कि किसान मजदूर सगठनों के आह्वान पर 26 मार्च को भारत बंद रखा जाएगा और इस बंद को होशियारपुर के किसान व मजदूर व्यपारियो के साथ मिलकर सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खेती सुधार कानूनों को वापस ले, किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने व फसलों के समर्थन मूल्य निर्धारण कर उसके हिसाब से उपज की खरीद को सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाये। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर सिंघू बार्डर भारी संख्या में किसान मजदूर इकट्ठा होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कुरक्षेत्र से सिंघू बार्डर तक पैदल मार्च किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में सोहन सिंह मोहनोवाल, जसविंदर सिंह बंगा, दर्शन सिंह गढ़ी, महिंदर सिंह मेहताबपुर, गोल्डी पनाम, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, दविंदर कुमार, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह व भारी संख्या में किसान मजदूर संगठन के सदस्य शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
Translate »
error: Content is protected !!