नशे के साथ कमांडो समेत तीन आरोपी गिरफ्तार : खड़ी कार से बरामद हुआ चिट्टा

by
बठिंडा :   सोमवार रात पीसीआर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कमांडो समेत तीन युवाओं को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान कमांडो हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात जब पीसीआर पुलिस टीम भट्टी रोड के पास चेकिंग कर रही थी तो सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार की तलाशी ली गई। कार सवार कमांडो हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है। कमांडो पुलिस कर्मी हरजीत सिंह कमांडेंट रणबीर सिंह के रीडर के तौर पर पांच बटालियन कमांडो बठिंडा में तैनात है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीने वाले पानी का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस

जिला मजिस्ट्रेट ने पीने वाले पानी का दुरुपयोग करने पर लगाई पाबंदी होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस ने जिले में घरों के आंगन, थड़ों व गाडिय़ों को धोने , प्लांटों में अनाधिकृत वाटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
पंजाब

सीवर सफाई में मैन्युअल एंट्री पर पूरी तरह से रोक – सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु शुरु किया गया सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2025 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2025” शुरू किया...
पंजाब

पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश : जीरा शराब फैक्टरी बंद करने की सीएम की घोषणा के खिलाफ कंपनी पहुंची हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : जीरा की मालब्रोस शराब फैक्टरी को बंद करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एलान पर कोई कार्रवाई न करने का आदेश जारी करने की मांग वाली अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!