‘नशे को न जिन्दगी को हां’ कहा घालूवाल पंचायत ने – तहसीलदार जयमल सिंह

by

ऊना, 8 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉक की पंचायतों में चल रहा है जिसको सफल बनाने के लिए जिला ऊना का पूरा प्रशासन हर पंचायत में हर घर तक पहुंच रहा है।
इसी अभियान के अंतर्गत आज घावलूवाल पंचायत में हर घर दस्तक अभियान आरंभ किया जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार हरोली जयमल सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा ज़िला प्रशासन नशा मुक्त ऊना अभियान के हर घर में हर जन तक इस मेसेज को जनता तक पहुंचाएगा ताकि हर घर नशे के खिलाफ़ जागरुक हो सके। उन्होंने कहा हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे से होने वाल दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना बेहद आवश्यक है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सोना एवं उप प्रधान अनिल जसवाल ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
इस मौके नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से हरोली ब्लॉक के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर, सतपाल रणावत, परवेश रत्न, वार्ड सदस्य रीना देवी, वीरता, हरी सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकू देवी, कमला देवी, पूनम, मीना कुमारी, प्रोमिला कुमारी, पंचायत सेक्रेटरी नीलम सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम आंशिक बदलाव : 5 फरवरी के निर्धारित कार्यक्रम अब 10 फरवरी को  होंगे 

चंबा, 4 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के भटियात विधानसभा क्षेत्र के  प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।   कुलदीप सिंह पठानिया अब 5 फरवरी को देर  सांय  सिहुन्ता पहुंचेंगे। ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

ऊना 8 फरवरी: – ग्रामीण विकास, पंचायती राज द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास हुआ पुनर्स्थापना कमेटी की बैठक आयोजित : DC आशुतोष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता

कुल्लू 27 जनवरी  : उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!