डीसी राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

by

ऊना 8 फरवरी: – ग्रामीण विकास, पंचायती राज द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिला ऊना के पांचों विकास खंडों में गत दस वर्षों के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने समस्त बीडीओ को अपने कार्य क्षेत्र में चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करें ताकि कार्य पोर्टल पर अपडेट किए जा सके।
उन्होंने समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विकास खंडों में अबतक 23194 मस्टरोल जारी किए गए, जिसमें से 22795 मस्टरोल भरें जा चुके हैं। जिला में एनआरएम के तहत 3819 कार्यों के मुकाबले 2506 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जिस पर 28.63 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 102 कार्यों में से 71 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिला में 63 घरों स्वीकृत घरों को पहली किशत जारी की जा चुकी है।
डीसी ने कहा कि वित वर्ष के लिए 477 स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले 94 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। पांचों विकास खंडों में 136 सप्ताहिक हिमईरा शाॅप स्थापित करके अबतक 7.36 लाख रूपये की राशि अर्जित की गई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के तहत 77 स्वीकृत कार्यों के मुकाबले 28 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में 25 गौसदन बनाए गए हैं, जिसमें से 17 गौसदन संचालित हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, पंचवटी, एक साल पांच काम, ई-श्रम योजना और मुख्यमंत्री लोकभवन योजना की भी समीक्षा की गई।
डीसी ने अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि फील्ड में जाकर विकास कार्यों और योजनाओं का स्वयं निरीक्षण करें ताकि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपयुक्त डा. अमीत शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ ऊना रमनबीर चैहान, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, बीडीओ अंब सुदर्शन सिंह, बीडीओ हरोली व बीडीओ गगरेट, जिला आॅडिट अधिकारी पंचायत तिलक राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता : कमलेश ठाकुर

प्रदेश के मुखिया से घर में रोज पूछा करूंगी देहरा के लिए क्या किया एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश    ने कहा कि देहरा की जनता पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया कैथू में एचपीएससीबी की नई शाखा का उद्घाटन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कैथू में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नव-स्थापित शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारी बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी-हमीरपुर के छात्र पर महिला सहपाठी का पीछा करने और धमकाने का मामला दर्ज

एएम नाथ। हमीरपुर : पुलिस ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र के खिलाफ एक महिला सहपाठी का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली :75 वर्ष और इससे अधिक आयु के पेंशनरों को इसी वित्तीय वर्ष में एरियर का भुगतान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने देहरा में 78वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की देहरा को अधीक्षण अभियंता कार्यालय और खण्ड चिकित्सा कार्यालय की सौगात राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!