नशे छोड़ना संभव, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में उचित इलाज और व्यवस्था : डीसी आशिका जैन

by

केंद्र में मुफ्त इलाज के अलावा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध: आशिका जैन

ओट क्लीनिकों या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन या फोन नंबर पर किया जा सकता है संपर्क

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे की चपेट में आए व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन का सहयोग करके इन व्यक्तियों को जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की मदद से नशा छुड़वाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशे से छुटकारा संभव है, जिसके लिए जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि नशे की आदत डाल चुके व्यक्तियों के लिए केंद्र द्वारा कई सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें मुफ्त इलाज के अलावा परामर्श, व्यावसायिक गतिविधियां, योग, व्यायाम, खेल, जिम, सुविधाएं और स्वस्थ वातावरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा इन व्यक्तियों के नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से सेवाएं दी जाती हैं, जिनका लाभ लेकर निश्चित रूप से नशा छोड़ा जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि नशे की लत लग चुके व्यक्तियों के इलाज के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर ओ.ओ.ए.टी. (ओट क्लीनिक) चल रहे हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर नशा छुड़ाने के लिए रोजाना मरीजों की जांच करते हैं। उन्होंने बताया कि इन ओट क्लीनिकों की जानकारी के लिए 24X7 हेल्पलाइन नंबर 85580-01882 चल रही है, जिसके माध्यम से मरीज अपने नजदीकी ओट क्लीनिक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज करने के साथ-साथ उनकी सारी जानकारी गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को भी ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है, तो वह जिला प्रशासन की मदद से उसे नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवा सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ddchsp@gmail.com या फोन नंबर 01882-244636 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में और वृद्धि करने के बारे में उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एस.एस.पी. और अन्य संबंधित अधिकारियों सहित केंद्र का दो बार दौरा कर लिया है और जिला प्रशासन जल्द ही इस संबंध में योजना तैयार करके उसे लागू करेगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वेरका मिल्क प्लांट अज्जोवाल में जी.एम. सहित 145 लाभार्थियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

जिला स्वास्थ्य अधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने किया कोविड टीकाकरण पुलिस लाइन अस्पताल में अब तक 8163 डोजें लगी: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर :  पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘पहिल मार्ट’ की शुरुआत

चंडीगढ़ : ।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी दिशा में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया : कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आग्रह किया धर्मशाला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023...
article-image
पंजाब

योग शिविर एक संजीवनी बूटी के समान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। प्राचीन वैदिक उद्घोष मात्र एक प्रार्थना नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है, जो सार्वभौमिक सुख और कल्याण की भावना को प्रतिध्वनित करता है।...
Translate »
error: Content is protected !!