पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

by

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद की गई. जगजीत सिंह ने खनौरी बॉर्डर पर धरने के दौरान अपनी ट्रैक्टर ट्राली प्रदर्शन में खड़ी की थी।

19 और 20 मार्च 2025 के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन हुआ. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए रास्ता खाली करवाया और वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी हटा दिया.

इंडिया टुडे से जुड़े कुलवीर की रिपोर्ट के मुताबिक, किसान आंदोल की जगह से हटाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और साजो-सामान को रखने के लिए एक यार्ड बनाया गया है. यहां किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली भी खड़ी थी, जो चोरी हो गई. जांच में खुलासा हुआ कि इस चोरी में पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह शामिल था.

ट्रोली चोरी होने पर जगजीत सिंह से इसकी शिकायत की. उन्होंने शिकायत में बताया कि वे भारतीय किसान यूनियन एकता, सिद्धूपुर से जुड़े हुए हैं और बरनाला ब्लॉक के अध्यक्ष हैं. दिनांक 19 मार्च 2025 को शाम करीब सात बजे पंजाब सरकार ने प्रशासन की मदद से किसान धरने को उठा दिया. उन्होंने कहा कि हमारे किसान जो मौके पर मौजूद थे और इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उस दिन हम लोग एक मीटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे।

जगजीत सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य सामान को क्रेन की मदद से हटा दिया. 21 मार्च को जब जगजीत सिंह और उनके साथी किसानों ने यार्ड पर जाकर ट्रॉली तलाशी, तो उनकी ट्रॉली वहां नहीं मिली. बाद में प्रशासन ने मोका नदी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाते हुए कुछ

तस्वीरें दिखाई, जिनमें जगजीत सिंह ने अपनी ट्रॉली पहचान ली.

आरोप है कि जगजीत सिंह की ट्रॉली को पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह और उसके चाचा चमकोर सिंह ने चुराया था. आरोपी आधार कार्ड दिखाकर इस ट्रॉली को अपना बताकर ले गए थे. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है।

पातड़ा (पटियाला) के DSP इंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने सभी रिकॉर्ड की जांच की और ट्रॉली को बरामद किया। इस मामले में कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह और उसके चाचा चमकोर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 303 (चोरी) के तहत FIR दर्ज की गई है. DSP ने जानकारी दी कि कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह के चाचा चमकोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, और जल्द ही वरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 नगर निगम और 102 काउंसिल चुनाव प्रकिर्या की तैयारी तेज : मई अंत या जून के प्रथम में मतदान संभव

चंडीगढ़ :  पंजाब के 9 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के चुनाव मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं हालांकि अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के कैंची मोड़ के नीचे सुरंग बनाने की संभावनाएं तलाशने पर बल दिया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एन.एच.ए.आई. को राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण...
article-image
पंजाब

भज्जल में कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को

गढ़शंकर : गांव भज्जल में बबर अकाली जत्थेदार हरनाम सिंह व ढाडी बमर सिंह शौंकी यादगारी कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को करवाया जा रहा है। कमेटी टूर्नामैंट कमेटी के सदस्य व गांव...
article-image
पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत : विपक्ष का सफाया …आप ने 937 वार्डों में की जीत दर्ज, कांग्रेस ने 376 की जीत दर्ज

शिरोमणि अकाली दल ने 189 वार्डों और भाजपा ने 167 में की जीत दर्ज निर्दलीय जीत गए 248 वार्ड चंडीगढ़: पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते...
Translate »
error: Content is protected !!