नशे से जिंदगियां बर्बाद होने के साथ जानलेवा बीमारियां भी फैल रही, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

by

पुलिस ने जो छह करोड़ का नशा पकड़ा, तो उसे मंगवाने वाला सप्लायर कौन है?

प्रदेश में दो साल में एचआईवी के मामलों में लगभग डेढ़ गुना वृद्धि और सुई से संक्रमित होने का आंकड़ा चिंताजनक

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया पूरी तरह बेकाबू है। नशा रोकने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय इवेंट और वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। परिणाम प्रदेश के सामने है। लोग नशे की चपेट में आ रहे हैं, परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। सड़कों पर युवा नशे की ओवरडोज से अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदेश में नशा कारोबार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक-एक व्यक्ति से करोड़ों रुपये के नशे के सामान की रिकवरी हो रही है। हाल ही में पुलिस द्वारा छह करोड़ रुपये से ज्यादा का नशे का सामान एक साथ बरामद करने का दावा किया गया। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इतनी बड़ी खेप कौन मंगवा रहा था और इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन कौन है? प्रदेश में नशे की इतनी बड़ी-बड़ी खेप यदि पहुंच रही है तो इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में नशा किस कदर व्याप्त है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में सामने आए एचआईवी-एड्स से जुड़े आंकड़े बहुत हैरान करने वाले हैं। इन आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीते दो वर्षों में एचआईवी के मामलों में 1.5 गुना वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों में सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा यह है कि पिछले एक वर्ष में एचआईवी के मामलों में जो वृद्धि हुई है, उसमें 19 प्रतिशत मामले सिरिंज के बार-बार इस्तेमाल के कारण हुए हैं। अस्पताल और चिकित्सा संस्थानों में सिरिंज का बार-बार उपयोग नहीं होता। तमाम रिपोर्ट बताती हैं कि सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल नशा लेने के लिए ही किया जाता है। नशा कर रहे लोग न खुद अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि औरों को भी जानलेवा बीमारी का दंश दे रहे हैं। यह स्थिति बहुत ही घातक है और सरकार इसके लिए जिम्मेदार है, क्योंकि सरकार ने नशे के प्रसार और कारोबार पर रोक लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने की बजाय सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का ही काम किया है। बहुत से प्रभावशाली लोगों के नाम भी नशे के कारोबार को संरक्षण देने में सामने आए हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई भी नहीं की गई है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा प्रदेश के लिए अभिशाप है। आए दिन प्रदेश में हत्या और नशे से होने वाली मौतों की खबरें समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रही हैं। यह सुनकर मन को अपार कष्ट होता है। एक-एक जिंदगी अनमोल है। हम उन्हें नशे की भेंट नहीं चढ़ने दे सकते हैं। इससे मुक्ति के लिए सरकार को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई में सरकार के साथ है। प्रदेश के युवाओं से भी अपील है कि नशे से दूर रहने का संकल्प लें तथा औरों को भी प्रेरित करें। जनसहयोग से ही नशे को समूल नष्ट किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को लोकसभा चुनाव में 14.72 प्रतिशत कांग्रेस से अधिक वोट मिले : कुल 40,78,952 पड़े मतों में से भाजपा को 22,96,431 और कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 14.72 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत पड़े हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

बेंगलुरु स्थित प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां ‘फ्लिपकार्ट’ और ‘मीशो’ इन दिनों गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स की बिक्री शुरू कर दी थी।इन टी-शर्ट्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़क पर : अजय जोशी पर एफआईआर की मांग

नारेबाजी के बाद महिला थाना पहुंचीं कांग्रेस कार्यकर्ता; लिखित शिकायत देकर वीडियो-ऑडियो साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग रोहित जस्वाल।  ऊना। दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर भाजपा नेता अजय कुमार जोशी की कथित टिप्पणियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!