नसीम बाला सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त : नौकरी के दौरान वे मंडी, जोगिन्द्रनगर और धर्मशाला में कार्यरत रहीं

by

धर्मशाला, 31 अगस्त। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत नसीम बाला विभाग में 36 वर्षों से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत हुईं। नसीम बाला ने 12 जनवरी, 1987 को विभाग में कार्यभार ग्रहण किया था। अपनी नौकरी के दौरान वे मंडी, जोगिन्द्रनगर और धर्मशाला में कार्यरत रहीं।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर नसीम बाला के सम्मान में जिला लोक संपर्क कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने नसीम बाला द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से दी गई उनकी सेवाएं अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय हैं। विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा थाल ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डा. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डा. जनक राज ने रविवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत महिलाओं का समूह जो चम्बा थाल हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड नालागढ़ के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया : ट्रामा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज…ड्रोन शो, फैशन शो तथा सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन : डीसी हेमराज बैरवा

मैराथन तथा खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित धर्मशाला, 10 नवंबर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने...
Translate »
error: Content is protected !!