पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

by
धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे के चर्चित महिला एचएएस अफसर ओशीन शर्मा से उनकी शादी हुई थी।लेकिन बाद में तलाक हो गया था। अब विशाल नेहरिया ने दूसरी शादी की है।
    जानकारी के अनुसार, धर्मशाला की स्वाति कपूर के साथ सात फेरे लिए हैं। बताया जा रहा है कि पेशे से वकील स्वाति धर्मशाला के नरघोटा की रहने वाली हैं।  वह भी गद्दी समुदाय से आती हैं।   हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
ओशीन से हुई थी पहली शादी
गौरतलब है कि इससे पहले, विशाल नेहरियां की शादी 26 अप्रैल 2021 में एचएएस अफरस ओशीन शर्मा से हुई थी।  ओशीन ने उन पर बाद में घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और फिर दोनों में तलाक हो गया था. मामले ने काफी सर्खियां भी बटोरी थी. कुछ महीने ही दोनों की शादी चली थी। विशाल नेहरियां की शादी 26 अप्रैल 2021 में एचएएस अफरस ओशीन शर्मा से हुई थी।  बाद में दोनों का तलाक हो गया था।  बता दें कि विशाल नेहरिया ने साल 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता था। हालांकि, 2022 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था. ओशीन शर्मा से विवाद के चलते उनका टिकट काट दिया गया था।
ओशीन ने डाला स्टेटस
ओशीन शर्मा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाली जिसे इस शादी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, एचएसएस अधिकारी ओशीन ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा। ओशीन ने शायरी शेयर करते हुए लिखा, जो बीत गई सो बात गई, जीवन में एक सितारा था, माना वह बेहद प्यारा था…वह डूब गया तो डूब गया… ओशीन मौजूदा समय में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग (भाषा, कला एवं संस्कृति निदेशालय) में सहायक सचिव पद पर तैनात हैं। उधर, अब विशाल नेहरियों का सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक में जीत : प्रियंका ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में टेका माथा

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के आसार के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान बजरंगबली का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2500 करोड की ठगी के बाद : फॉरेक्स ट्रेडिंग के हाई रिटर्न के सपने भी दिखा 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई

मंडी : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश मामले के बाद 2500 करोड़ रुपये की ठगी के बाद अब मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : पंजाब में जड़ से खत्म कर दी जाएगी नशे की बुराई: ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक ने वार्ड 38 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में की विशेष शिरकत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के...
article-image
पंजाब

सांझा अध्यापक मोर्चा की श्री आनंदपुर साहिब की प्रांतीय रैली में गढ़शंकर से बड़ी संख्या में अध्यापक हुए शामिल 

गढ़शंकर, 6 दिसंबर : पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सांझा अध्यापक मोर्चा द्वारा शिक्षा मंत्री पंजाब के गांव गंभीरपुर श्री आनंदपुर साहिब में की गई प्रांतीय  स्तरीय रैली में जीटीयू गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!