नांदेड़ हत्या केस में तीन आरोपी काबू : प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हैं संबंधित

by
चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि बहुचर्चित नांदेड़ हत्या केस में अभी भी गिरफ्तारियां जारी हैं। पकड़े जा रहे आरोपियों में ज्यादात्तर का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित हैं। इसी केस में ताजा कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया।
 पुलिस ने इन आतंकियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी और शुभम खेलबुडे (दोनों निवासी नांदेड़, महाराष्ट्र) तथा गुरदीप सिंह उर्फ दीपा (निवासी रायपुर, रोपड़) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 15 कारतूसों समेत 12 बोर पंप-एक्शन बंदूक और 8 कारतूसों समेत .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। यह सफलता इस मामले में पहले गिरफ्तार जगदीश सिंह उर्फ जग्गा, शुभदीप सिंह उर्फ शुभ और सचिनदीप सिंह उर्फ सचिन के बाद हासिल हुई है। इन नई गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में थे आरोपी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी ने नांदेड़ हत्याकांड, जिसकी साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा द्वारा रची गई थी, में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित ठिकाने और समन्वय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस जांच में जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा, जो रिंदा का पुराना सहयोगी है, की भूमिका का भी खुलासा हुआ है। बाबा ने पंजाब में आरोपियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराए थे।
                            उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी देने और जबरन वसूली से जुड़े मामलों में वांछित था, जबकि शुभम महाराष्ट्र में धमकी और जबरन वसूली से जुड़े मामलों में वांछित था, और गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब भाग आया था। आरोपी जग्गी और शुभम पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा के निदेर्शों पर नांदेड़ में अपने अन्य साथियों के लिए हथियारों की खरीद, जबरन वसूली, लॉजिस्टिक सहायता और सुरक्षित ठिकानों का प्रबंध कर रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हल्लूवाल व मनोलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां दिन। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा के चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव बिल्ड़ों  पति पत्नी सहित तीन की मौत , 15 घायल : गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास , जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे डिलवां टोल प्लाजा के पास टाटा ऐस अर्टिगा कार की टक्कर में 

गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास गढ़शंकर।  गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह डेरा राधा सवामी, ब्यास...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला...
article-image
पंजाब

स्टेम सैल बैंक होशियारपुर में होगा स्थापित : जन जागरुकता व डोनर रजिस्ट्रेशन जल्द होगी शुरु: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 05 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में स्टेम सैल बैंक की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए जन जागरुकता व...
Translate »
error: Content is protected !!