स्टेम सैल बैंक होशियारपुर में होगा स्थापित : जन जागरुकता व डोनर रजिस्ट्रेशन जल्द होगी शुरु: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 05 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में स्टेम सैल बैंक की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए जन जागरुकता व डोनर रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरु की जाएगी। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के सभी सरकारी, प्राईवेट कालेजों, यूनिवर्सिटियों के प्रिंसिपलों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अर्जुनवीर फाउंडेशन ने इस बैंक की स्थापना के लिए जिला प्रशासन से संपर्क साधा था और जन हित में प्रशासन की ओर से फाउंडेशन के साथ मिलकर इस बैंक की स्थापना की जा रही है और इस कार्य के लिए प्रशासन की ओर से पूर्व मंडल भूमि रक्षा अधिकारी नरेश गुप्ता को कन्वीनर लगाया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्टेम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी कालेजों के प्रिंसिपलों को अपील की कि वे अपने कालेजों के विद्यार्थियों को स्टेम सैल डोनेशन के बारे में जागरुक करें। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 18 व 50 आयु वर्ग के महिला व पुरुष स्टेम सैल डोनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस दौरान अर्जुनवीर फाउंडेशन की ओर से सिम्मी सिंह व जसलीन गरचा ने भी स्टेम सैल संबंधी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। इस मौके पर सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी की ओर से जिला प्रशासन को इस प्रोजैक्ट में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हुए हादसे में तीन और मृतकों की शिनाख्त : हरियाणा के एक संस्थान में पढ़ते थे सभी

रोहित जसवाल।  मणिकर्ण :  मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत में तीन की भी शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान सोमवार सुबह हुई। ये हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!