नागरिक अस्पताल सुन्नी में आयोजित किया आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला : स्वास्थ्य मेला में 221 ने पंजीकरण करवाकर लिया स्वास्थ्य लाभ

by

शिमला 25 सितम्बर – डॉ अर्चित शर्मा (कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी शिमला डा सुरेखा चोपड़ा के दिशा निर्देश स्वरूप आज नागरिक अस्पताल सुन्नी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल शिमला द्वारा आयुष्मान भव अभियान के अधीन बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रधानाचार्य इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल डॉ सीता ठाकुर के आदेशानुसार किया गया। इस उपलक्ष पर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल से बहु विशेषज्ञ मेला की अगुवाई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा अनमोल गुप्ता की सौहार्द उपस्थिति में की गई। स्वास्थ्य मेला आयोजन में नेत्र रोग विभाग के सह आचार्य डॉ विनय गुप्ता की उपस्थिति भी रही।
बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला में रजिस्ट्रार औषधि चिकित्सा/मेडिसिन डॉ राजीव कुंडलास, रजिस्ट्रार शल्य चिकित्सा डॉ सामंत सागर नेगी, रजिस्ट्रार मनोचिकित्सा विभाग डॉ अभिलक्ष, रजिस्ट्रार महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा, रजिस्ट्रार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक, रजिस्ट्रार नाक कान गला विभाग डॉ शिवानी, रजिस्ट्रार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित ठाकुर, रजिस्ट्रार शिशु रोग विभाग डॉ किरण ने अभूतपूर्व सुविधाएं लाभार्थियों को प्रदान की।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 221 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ जिसके तहत 73 लाभार्थियों ने सामान्य व 148 लाभार्थियों ने बहु-विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया। सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाएं 21 लाभार्थी, व 125 लाभार्थियों ने परिवार नियोजन व प्रसव, प्रसूति और शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं व जागरूकता का लाभ उठाया। 685 रक्त जांच की गई, मोतियाबिंद के 09 मरीज जांच उपरांत शल्य निदान हेतु आईजीएमसी शिमला उपरोक्त इलाज हेतु रेफर किए गए। मुख्य शल्य चिकित्सकीय जांच हेतु 15 लाभार्थी, सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधा हेतु 06 लाभार्थी और 32 लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों की जांच उपरांत आईजीएमसी शिमला के लिए निदान हेतु रेफर किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ अर्चित शर्मा ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरी राम ठाकुर के सफल निर्देश व इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल से कोऑर्डिनेटर सहायक आचार्य डॉ प्रेम चौहान और सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अनुज कौशल के अमूल्य सहयोग व सभी चिकित्सकों /विशेषज्ञों के अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, दलाई लामा मंदिर और बाजार सहित कई क्षेत्र होंगे प्रभावित एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अक्टूबर। मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में 14 अक्टूबर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ प्रदेशभर में शुरू किया जाएगा बड़ा अभियान…30 करोड़ रुपये से हमीरपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटर : मुख्यमंत्री

66 पैट्रोलिंग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से 66 पैट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया। ये सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में CBI ने शुरू की जांच : दिल्ली हाइकोर्ट ने दी जानकारी

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनोहर हत्याकांड की जांच एनआईए से करवाने मांग : चम्बा शहर का बाजार बंद रहा, संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली

चम्बा : चम्बा के मुख्य बाजार में संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें चम्बा जिला की सभी सामाजिक संस्थाएं व व्यापार मंडल के हजारों लोगों ने भाग लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!