मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी

by

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, दलाई लामा मंदिर और बाजार सहित कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अक्टूबर। मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में 14 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीएल, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भारमोरिया ने बताया कि 11 केवी कलापुल-मैक्लोडगंज फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में निर्धारित रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि एचटी/एलटी वितरण नेटवर्क के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान मैक्लोडगंज मुख्य चौक, मैक्लोडगंज बाजार, दलाई लामा मंदिर, मंदिर रोड, जोगीवाड़ा रोड, जोगीवाड़ा गांव, प्रेम गली, मीठानाला, हीरू गांव, दुसालां, टिप्पा रोड, टिप्पा, हयात होटल, पर्वतारोहण संस्थान, तुशिता ध्यान केंद्र और फोरसेथगंज सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में दुर्गा अष्टमी पर भंडारा करवाया

भदसाली (हरोली) : गांव भदसाली में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पहला भंडारा करवाया गया। इससे पहले हवन और पूजा अर्चना की गई और झंडे की रस्म निभाई गई। इस दौरान माता के श्रद्धालुओं...
हिमाचल प्रदेश

ऊना कालेज में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 22 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना की और से राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को खण्ड स्तरीय जल शक्ति अभियान 02 के अंतर्गत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: डंफर से टकराई क्रेटा : 3 युवकों की मौत

पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर देर रात हादसा; कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पांवटा साहिब, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): सिरमौर जिले में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्लाघराट पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित : ग्रामीण लोगों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक 

एएम नाथ। चम्बा  :  महिला एवं बाल विकास विभाग ने सौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत सिल्लाघराट पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन कियाl शिविर का मुख्य उद्देस्य ग्रामीण लोगों को उनके अधिकारों...
Translate »
error: Content is protected !!