साढ़े तीन साल में प्रदेश में भरे हजारों पद, 15 हजार और पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी: विधायक

by

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर : कमलेश ठाकुर ने बांटे स्टाइपेंड और प्रमाणपत्र 

एएम नाथ।  नादौन, 12 अक्टूबर। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को सेरा स्थित विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) और उद्योग विभाग की ओर से संचालित योजना के तहत प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों की सदस्यों और अन्य उद्यमियों को स्टाइपेंड राशि और प्रमाणपत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण लघु एवं मध्यम उद्यम विकास से जुड़ी रैम्प योजना के तहत दिया गया है।May be an image of one or more people, temple and wedding

इस अवसर पर विधायक ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छोटे उद्यमियों और विशेषकर महिलाओं का कौशल विकास करना है, ताकि वे स्वरोजगार के अवसर तलाशने के बजाय अपने उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की संख्या और अवधि बढ़ाने पर विचार करेगी, जिससे अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को लाभ मिल सके।

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने पर जोर

कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार ने साढ़े तीन वर्षों के दौरान विभिन्न विभागों में हजारों पद भरे हैं। साथ ही, दो दिन पहले हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 15 हजार और पदों को भरने की मंजूरी दी गई है।

विधायक ने युवाओं और महिलाओं से कौशल विकास निगम के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने हुनर को रोजगार तथा उद्यमिता से जोड़ने का संदेश भी दिया।May be an image of one or more people and text

अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम से पहले एचपीकेवीएन के समन्वयक अतुल कड़ोहता और महाप्रबंधक अमित कलठैक ने विधायक का स्वागत किया तथा निगम के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर एचपीकेवीएन की जिला समन्वयक निशा कटोच, जिला परिषद सदस्य रविंद्र सिंह, एसडीएम निशांत शर्मा, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ठाकुर भगत नेगी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस जिला बद्दी के 05 पुलिस कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

बीबीएन,13 मई (तारा) :  पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, विभिन्न आपराधिक मामलों के सफल अन्वेषण तथा उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाप की प्रेमिका पर 30 बार चाक़ू से हमला कर उतारा मौत के घाट :आरोपी का कहना मां की मौत का बदला लेने की बात ठानी थी

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 62 में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के रिश्तेदार और एक अन्य शख्स को अरेस्ट किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ऊना ने किया पंडोगा में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन

ऊना, 5 जनवरी – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंडोगा में लगभग चार लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में अध्यापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने 41.23 लाख से बनने वाली डाइवर्जन वॉल एवं कूल्ह सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे: वीरेंद्र कंवर ऊना, 16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज गगरेट विस...
Translate »
error: Content is protected !!