कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द : विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह ने कहा उनका नराज होना जायज

by

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस की याचिका पर ये फैसला सुनाया है। जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, उनमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो शामिल हैं।

स्पीकर कुलदीप पठानिया ने दलबदल कानून के तहत ये फैसला सुनाया है और सभी को अयोग्य करार दिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा, ”विधानसभा में बजट पारित करने के समय ये विधायक मौजूद नहीं थे। मैनें उनको अयोग्य घोषित कर दिया है। ये विधायक किसी और पार्टी से जीतते हैं और किसी और विधायक को वोट करते हैं।

स्पीकर ने कहा, ‘सरकार को जनादेश मिला। जनता ने 5 साल के लिए सरकार चुनी और ये लोग आया राम, गया राम की पॉलिटिक्स कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इन लोगों ने खुद एंटी डिफेक्शन लॉ को न्योता दिया।’

विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह ने कहा उनका नराज होना जायज : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन का लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 14 महीने में विधायकों की बात नहीं सुनी गई। उनका नाराज होना जायज है। उन्होंने पार्टी ऑब्जर्वर को अपनी पूरी बात बताई है। अब देखना है कि हाईकमान क्या फैसला करती है।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कोर्ट जाएंगे : हम डरकर राजनीति नहीं करते। प्रदेश के हित में सरकार का जाना तय है। स्पीकर खुद डेढ़ घंटे सदन में नहीं आए। हमारी साइन की हुई हाजिरी भी लगी है। नोटिस भी केवल एक सदस्य को भेजा गया। हम इसे कोर्ट में चुनौती देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ

8 दिसंबर तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां 400 शिक्षण संस्थान तथा 30 गांव बनेंगे तंबाकू मुक्त एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से तंबाकू मुक्त युवा...
article-image
पंजाब , समाचार

15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू : मुलजिम ज़मीन के इंतकाल के लिए परिवार से पहले ही ले चुका है 15,000 रुपए

होशियारपुर, 15 मई :   पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के राजस्व हलका पंडोरी सर्कल में बतौर पटवारी तैनात रमेश कुमार को 15,000...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 क्विंटल 52 किलो भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

ऊना  : ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल 52 किलो  भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) की खेप बरामद की है। इस मामले में पंजाब के दो आरोपियों...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल न बांटने के संबंध में सरकार और विभाग के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष किया रोष प्रदर्शन

‘ मावां धियां सत्कारयोग योजना ‘ का काम सरकार करवाना चाहती है तो आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल फोन तुरंत दें : लखविंदर कौर नवांशहर नवांशहर। आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) जिला शहीद...
Translate »
error: Content is protected !!