नागरिक सेवाएं देने में प्रदेश में अव्वल आया जिला होशियारपुर: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ की प्रशंसा की
सेवा केंद्रों की ओर से एक वर्ष में 254878 नागिरकों को दी गई सेवाएं, 0.07 प्रतिशत प्रार्थना पत्र पैंडिंग
कोविड निर्देशों का पालन करते हुए 25 सेवा केंद्र दे रहें हैं नागरिक सेवाएं
कहा, प्रार्थी ले सकते हैं कोरियर सर्विस, आनलाइन समय लेने को लेकर लोगों का सहयोग
होशियारपुर:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 महांमारी के बावजूद जिले के सेवा केंद्रों ने नागरिकों को समय पर हर सेवा प्रदान की है, जिसका परिणाम है कि आज जिला 0.07 प्रतिशत पेंडेंसी के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनौतियों के बावजूद जिले के 25 सेवा केंद्रों में लोगों को 330 तरह की सेवाएं दी जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड की इस मुश्किल घड़ी में जिले के समूह सेवा केंद्रों ने प्रशंसनीय काम करते हुए लोगों को सही समय पर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि 1 जून 2020 से लेकर 1 जून 2021 तक जिले में कुल 254878 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 170 प्रार्थना पत्र पैडिंग है, जिससे जिले के सेवा केंद्रों में प्रार्थना पत्रों की बकाया दर महज 0.07 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्रों में प्रार्थना पत्रों को एक सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता एक्ट-2018 के अंतर्गत समयबद्ध तरीके से सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी 25 सेवा केंद्र में नागरिकों की सुविधा व कोविड के मद्देनजर जरुरी प्रबंध अमल में लाए गए हैं। लोगों की ओर से सेवा केंद्रों में ज्यादातर प्राप्त की सेवाएं सामाजिक सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, गृह, स्थानीय निकाय, राजस्व, श्रम, परिवहन, ग्रामीण विकास विभाग, सांझ केंद्रों व आधार कार्ड में संशोधन से संबंधित है। इनमें अधिक सेवाएं रिहायशी सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट, बुढ़ापा पेंशन व आधार कार्ड से संबंधित हैं।
अपनीत रियात ने बताया कि जिले के सेवा केंद्रों में कोरियर सेवा भी शुरु की जा चुकी हैं, जिसके अंतर्गत कोई भी प्रार्थी अपनी मर्जी से कोरियर के माध्यम से घर बैठे ही सेवा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान 6000 से ज्यादा प्रार्थना पत्रों पर कागजात प्रार्थी के घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महांमारी के दौरान राज्य सरकार के निर्णय के मुताबिक सेवा केंद्रों में शुरु किए गए आनलाइन समय लेने की विधि का लोगों ने समर्थन किया है, जो कि लोगों के लिए बहुत ही सहज व फायदेमंद है।
जिला गर्वनेंस कोआर्डिनेटर रणजीत सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने नेतृत्व में जिले के सभी सेवा केंद्रों में कोविड नियमों का पालन करते हुए जरुरी नागरिक सेवाएं बिना किसी देरी व पारदर्शी तरीके से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के अनुसार टैंट आदि का भी विशेष प्रबंध किया गया है ताकि प्रार्थी को अपनी बारी के इंतजार के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नागरिक सेवाओं से संबंधित किसी भी किस्म की शिकायत के लिए लोग प्रदेश स्तरीय हैल्पलाइन 1905 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी : मेयर सौरभ जोशी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 26 जून: स्वच्छ और सुंदर शहर के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान का...
article-image
पंजाब

खैहरा ने नियुक्ति पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया : आनंदपुर साहिब में उस नेता की नियुक्ति की, जो 306 धारा के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के करीब 66 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई, लेकिन धार्मिक नगरी श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद पर कमिकर सिंह ढाड़ी की...
article-image
पंजाब

भज्जलां के मनराज को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव भज्जलां के मनराज सिंह को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मनराज के पिता हरदीप कुमार व माता नीलम को वधाई Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मॉनसून की बारिश में देरी.. पहले ही पंजाब-हरियाणा तक पूरे उत्तर भारत को भिगोएंगे बादल : जानें कहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भी थोड़ा रूठा नजर आ रहा है. मॉनसून 26 मई को अनुमान के अनुसार, केरल के तट तक नहीं पहुंचा. भारत मौसम विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!