MLA अनमोल गगन मान समेत चार आप नेताओं पर आरोप तय : पुलिस के साथ झड़प का मामला

by
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने शनिवार को खरड़ विधायक अनमोल गगन मान सहित आम आदमी पार्टी  के चार नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इन आप नेताओं पर फरवरी 2021 में पंजाब भाजपा के चंडीगढ़ कार्यालय के बाहर पुलिस के साथ झड़प और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप है।
कोर्ट ने अनमोल गगन मान, चंडीगढ़ आप के सह-प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर कौर गिल और अर्शदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत आरोप तय किए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 5 फरवरी 2021 को सेक्टर 39 थाने में इन्हीं धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि मान समेत आरोपी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी पुलिस से झड़प हो गई।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि आप की पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष राजविंदर कौर और युवा नेता अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में भाजपा कार्यालय की घेराबंदी करने की कोशिश की और कथित तौर पर बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि नेताओं ने उस समय कोविड-19 प्रकोप के कारण सरकार द्वारा लगाए गए सामाजिक दूरी के मानदंडों का उल्लंघन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर की पहल से संतोष कुमारी को मिली सड़क सुविधा : दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल

रोहित जसवाल/एएम नाथ। बिलासपुर 29 जनवरी 2025 – जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक और सराहनीय पहल के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के लिए आवागमन...
article-image
पंजाब

हिमाचल के ऋषि पराशर मंदिर में करें दर्शन, पहुंचने से लौटने तक…जानें हर डिटेल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल को “देवभूमि” और “वीर भूमि” भी कहा जाता है. यहां पर बहुत ही सुंदर ऐतिहासिक और धार्मिक जगह हैं. सर्दी के मौसम में पहाड़ चारों तरफ से बर्फ...
article-image
पंजाब

वक्फबोर्ड ने 20 दिनों में गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लिए 3 कनाल 15 मरले का किया कब्रिस्तान रिजर्व

होशियारपुर, 2 फरवरी :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। पंजाब के सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरत कब्रिस्तान को रिजर्व...
article-image
पंजाब

Dr. Ishank Kumar MLA Chabbewal,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.26 :Chabbewal–Jian Mandi road, being built at a cost of ₹1 crore. The project is aimed at strengthening road infrastructure and ensuring better connectivity to the the farmers and residents of the area....
Translate »
error: Content is protected !!