खालसा कॉलेज के नए शैक्षणिक वर्ष का प्रॉस्पेक्टस जारी

by
गढ़शंकर,  10 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य डाॅ. जंग बहादुर सिंह राय विशेष रूप से कॉलेज पहुंचे और कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस का विमोचन किया। प्रॉस्पेक्टस जारी करते हुए डाॅ. रॉय ने कहा कि यह कॉलेज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रसिद्ध कॉलेजों में से एक है, जहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चों ने देश-विदेश में ऊंचे पद हासिल किये हैं। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. डॉ. लखविंदरजीत कौर ने कॉलेज पहुंचने पर जंग बहादुर सिंह राय को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में चल रहे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। इस अवसर पर डाॅ. हरविंदर कौर, डाॅ. अरविंदर सिंह अरोड़ा, प्रो. किरनजोत कौर, परमिंदर सिंह सुपरिंटेंडेंट, गुरिंदरजीत सिंह अकाउंटेंट और अन्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेरे ऊपर सिर्फ अमृतसर की जनता का एहसान, किसी नेता का नहीं : कुंवर विजय प्रताप

अमृतसर, 3 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आप) ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया। उनके निलंबन के बाद पहली बार कांग्रेस...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिकों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया औचक निरीक्षण

आम आदमी क्लीनिक बागपुर, घोगरा व खुणखुण कलां में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा इलाज करवाने पहुंचे लोगों से ली फीडबैक, दवाईयों का स्टाक भी किया चैक होशियारपुर, 03 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल...
article-image
पंजाब

पेट्रोल, डिजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर दीवान का मोदी सरकार पर हमला

पूछा- क्या टोल प्लाजा के नुकसान की भरपाई कर रही सरकार लुधियाना, 16 फरवरी: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
Translate »
error: Content is protected !!