सरकारी हाई स्कूल डघाम में मोबाइल और विद्यार्थी विषय पर सेमिनार आयोजित 

by
गढ़शंकर, 10 जुलाई : सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में कैरियर गाइडेंस गतिविधि तहत मोबाइल और विद्यार्थी विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्ति मुख्य अध्यापक श्री बिक्कर राम जी ने शिरकत की। उन्होंने संबोधित करते विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का केवल उचित प्रयोग कर पढ़ाई में लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया तथा मोबाइल के अनुचित प्रयोग के गंभीर नुकसानों की जानकारी दी। उन्होंने  दसवीं के बाद विभिन्न पेशों के आधार पर विषयों के चुनाव संबंधी जानकारी दी और परीक्षा में अच्छे अंक पाने तथा जिंदगी में कामयाब होने के नुक्ते सांझा किये। उनका स्वागत मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल  ने करते विद्यार्थियों को सेमिनार दौरान बताई बातों को जिंदगी में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद स्कूल काउंसलर हरदीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता बिक्कर राम, मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल, करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार, ज्योतिका लद्धड़,  वरिंदर कौर, जितेंद्र कुमार, अंशु राणा, मैडम रीना, ज्योति शर्मा आदि सहित समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व रोष रैलियां : “पंजाब – UT कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने लिया फैसला

गढ़शंकर :   पंजाब – यू. टी कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के प्रति पंजाब सरकार की उदासीनता के विरोध में “पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा*” द्वारा 20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व...
पंजाब

घर से चोरी के मामले में आरोपी खिलाफ पर्चा दर्ज

गढ़शंकर :घर से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बीना रानी पत्नी करनैल सिंह निवासी कोट थाना गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां ज्वाला के चरणों में पंजाब के श्रद्धालु ने 53 ग्राम सोने का छत्र किया अर्पित

जवालामुखी : शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान पंजाब के बठिंडा निवासी श्रद्धालु ने बरसों पुरानी मनोकामना पूरी होने पर माता ज्वाला के चरणों में 53 ग्राम सोने का भव्य छत्र अर्पित किया।...
article-image
पंजाब

गांव मोहनोवाल में किसान अंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर: गांव मोहनोवाल में सरपंच लखवीर सिंह लख्खी के नेतृत्व में एनआरआई के सहयोग से समूह गांव वासियों ने किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर किसान अंदोलन में शहीद हो चुके किसानों को श्रद्धांजलि...
Translate »
error: Content is protected !!