आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत गांव झोनोवाल में लगाया गया कैंप : पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by
गढ़शंकर , 10 जुलाई :  डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर के गांव झोनोवाल  में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंप का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे यह कैंप ही बताते हैं कि सरकार आम आदमी के प्रति कितनी चिंतित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार कर रही है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे।
              डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांव झोनोवाल में लगे कैंप का उन्होंने जायजा लिया, जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह था और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कैम्प में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात थेऔर लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में यह कैंप लग रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लग रहे हैं और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं। इस मौके पर इलाके के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो साल में सातवीं बार टूटी जेजों-माहिलपुर सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल : जगह-जगह गड्ढों से वाहन चालक परेशान, नेताओं ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

गढ़शंकर, 3 सितंबर। जेजों-माहिलपुर सड़क के निर्माण को अभी करीब दो वर्ष ही हुए हैं, लेकिन सड़क की हालत एक बार फिर खराब हो गई है। सड़क के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह गड्ढे और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में बदलाव के संकेत : जमीनी स्तर पर जाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी – अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

चंडीगढ़ :  कांग्रेस पंजाब में अपने चुनावी प्रदर्शन से काफी उत्साहित है। राज्य की 13 में से 7 लोकसभा सीटें जीत ली हैं. इस जीत के बाद अब पार्टी की नजर 2027 में होने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोटखाई प्रतिनिधिमंडल ने तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा...
Translate »
error: Content is protected !!