पंजाब कांग्रेस में बदलाव के संकेत : जमीनी स्तर पर जाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी – अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

by

चंडीगढ़ :  कांग्रेस पंजाब में अपने चुनावी प्रदर्शन से काफी उत्साहित है। राज्य की 13 में से 7 लोकसभा सीटें जीत ली हैं. इस जीत के बाद अब पार्टी की नजर 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग  का कहना है कि हमें जमीनी स्तर पर जाकर काम करना होगा और नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी।

राजा वड़िंग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ”बहुत अच्छे नतीजे आए और जिस प्रकार से हमारी अपेक्षा थी, सबसे बड़ी पार्टी के रूप में और सबसे ज्यादा सीट कांग्रेस पार्टी पंजाब में जीते, वैसा ही हुआ। लोगों ने कांग्रेस में विश्वास जताया है। 2027 के लिए नए संकेत दिए है। लोग ये महसूस करते हैं कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो पंजाब का नेतृत्व कर सकती है।

छह महीने में तय करने होंगे प्रत्याशी – लुधियाना से नवनिर्वाचित सांसद राजा वड़िंग ने कहा, ”ये संकेत दिए हैं कि हमें भविष्य में जोरदार तरीके से लड़ना होगा। ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं आना है बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी, जहां जहां हमें लगता है कि जिम्मेदारी देने की जरूरत है और अभी से हमें सब कुछ तय करना होगा। अगले छह महीने में, कौन कहां से चुनाव लड़ेगा और अगली रणनीति क्या होगी।

पंजाब में कांग्रेस की इन सीटों पर हासिल की है जीत :  पंजाब में कांग्रेस ने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है।।यहां की गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला सीट यह जीत गई है। कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले दो पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और परनीत कौर चुनाव हार गईं। रवनीत सिंह को हालांकि बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। पंजाब में बीजेपी अपना खाता नहीं खोल पाई। यहां की तीन सीट आप, एक सीट शिरोमणि अकाली दल और दो सीट निर्दलीयों ने जीती है। आप चूंकि यहां की सत्तारूढ़ पार्टी है तो उसके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें थीं लेकिन वह भी यहां कुछ खास नहीं कर पाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shaheed Bhagat Singh and his

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.23 : A panel discussion under the Presidentship of District Governor Ally. Vivek Sahni was organized here today at the local Shiraz Hotel by Alliance Club International District 119 on the martyrdom...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा : गोपनीय सूचना लीक करने के दोषी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के...
article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में वाटर सप्लाई पाइप लाइन व वार्ड नंबर 2 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरु आत होशियारपुर, 12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर...
article-image
पंजाब

VB-G RAM G पर पंजाब सरकार का बड़ा ‘यू-टर्न’ : खत्म हुआ मनरेगा, क्या मजबूरी में लागू करनी पड़ी केंद्र की ये योजना?

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की नई योजना VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका...
Translate »
error: Content is protected !!