हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

by
एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया जाता है, जिसे घृत कंबल कहते हैं।
मान्यता है कि तारारात्रि से शिवरात्रि के शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. रोजाना भक्त मंदिर में माखन चढ़ाएंगे और उसका लेप शिवलिंग पर लगाया जाएगा. रोजाना माखन के इस लेप पर भोले बाबा के विभिन्न रूपों की आकृतियां उकेरी जाएंगी. पहले दिन कुल्लू स्थित बिजली महादेव की आकृति उकेरी गई।
बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि बीती रात माखन का लेप लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर में मौजूद थे. डीआईजी मंडी सौम्या सांबशिवन और कारोबारी अभिषेक मेहरा सहित कई हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. उन्होंने बताया कि माखन के इस लेप को शिवरात्रि वाले दिन उतारा जाएगा और फिर इसे प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को बांटा जाएगा।
छोटी काशी मंडी के लोगों में हर वर्ष शिवरात्रि महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है. मंदिर पहुंचे स्थानीय निवासी पवन कुमार और विद्या शर्मा ने बताया कि बाबा भूतनाथ मंदिर पर माखन का लेप लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और लेप लगाते ही शिवरात्रि के शुभ कार्यों की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।
गौरतलब है कि शिवरात्रि वाले दिन प्रशासनिक अधिकारी भी इसी मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करके महोत्सव की मंगलकामना की प्रार्थना करते हैं. इस मंदिर का निर्माण 1527 ई. में तत्कालीन राजा अजबर सेन द्वारा करवाया गया था. इतिहास बताता है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A New Era of Digital

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 25 – Lamrin Tech Skills University Punjab has taken a bold leap into the future of education by officially signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Digital Vidya, India’s No.1 Digital Marketing...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 21...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने शुरू किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन : हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली

जालंधर : पंजाब सरकार ने ‘रौशन पंजाब’ मिशन के तहत 5,000 करोड़ रुपये की भारी लागत से बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के...
article-image
पंजाब

बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता : वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी का लाभ उठाएं: एक्सियन सुमित धवन

गढ़शंकर,  27 नवंबर: बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ओ.टी.एस. (वन टाइम सैटलमेंट) पॉलिसी के तहत संदेश दिया गया है कि बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य...
Translate »
error: Content is protected !!