अड्डा टुटोमजारा में ठंडे-मीठे जल की छबील व चने के प्रसाद का भंडारा आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी महाराज की लासानी शहादत तथा शहीदों सिंहों की स्मृति को समर्पित, संत बाबा अजीत सिंह जी महाराज की अपार कृपा के चलते कस्बे के समस्त निवासियों तथा प्रवासी भारतीयो गांव मेघोवाल दोआबा के सहयोग से और संत बाबा मखन सिंह जी, संत बाबा बलवीर सिंह जी शास्त्री (निर्मल कुटिया) तथा संत बाबा नागर सिंह जी मिसल तरना दल हरिया वेला टुटोमजारा के सहयोग से अड्डा टुटोमजारा में ठंडे-मीठे जल की छबील तथा चने के प्रसाद का भंडारा अनवरत रूप से लगाया गया।
छबील का शुभारंभ ग्रंथी चरण सिंह जी द्वारा अकाल पुरख के चरणों में “सरबत के भले” की अरदास कर के किया गया। इसके उपरांत प्रबंधकों द्वारा महापुरखों को सिरोपा- सत्कार कर सम्मानित किया गया। समापन समय संत बाबा बलवीर सिंह जी शास्त्री द्वारा साहिब सतगुरु श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी महाराज की महान शहादत पर प्रकाश डाला गया तथा गुरु साहिबान के परोपकारी जीवन और उपदेश संगतों को बताये गए। अंत में बाबा जी द्वारा कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद की अरदास की गई।
इस मौके पर प्रधान संतोक सिंह, मास्टर परमिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, जगमाल सिंह, निहंग अमनदीप सिंह, गुरमिंदर सिंह ढिल्लों, परविंदर सिंह सोनू, फौजी ਸੋਹਣ सिंह, फौजी महिंदर सिंह, फौजी अजीत सिंह, परमजीत सिंह, सरबण सिंह, हरपाल सिंह, शिंदा भोला, लखवीर सिंह देनोवाल कलाँ, वीरां ब्रदर्ज, शरणप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, जगविंदर सिंह जग्गी वीर, गुरदियाल सिंह ढिल्लो, जसप्रीत सिंह जस्सा, मनप्रीत सिंह भंवरा, नितीश पाठक, सुनील पाठक, ध्रुव पाठक, संदीप पाठक, इंदू ढिल्लो, आकाश ढिल्लो, शरण ढिल्लो, सुखमनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह लाला, गोपाल कृष्ण पाठक, धर्मिंदर मान, रूबल, काकू बधड़न, जोधा सिंह ढिल्लो एवं अन्य संगत उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Those who have not received

  Hoshiarpur/23 Dec./Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Komal Mittal informed that in the state of Punjab, real license related services are being provided from service centers through e-service portal. According to the instructions issued...
article-image
पंजाब

पोर्न वीडियो 14 साल के भाई को दिखाती थी बहन : फिर करती थी सेक्स, कई महीनों तक चला सिलसिला फिर….

मुंबई : मलाड ईस्ट कुरार पुलिस स्टेशन की सीमा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाला सच सामने आया है कि 16 वर्षीय बहन ने अपने 13 वर्षीय भाई को अश्लील वीडियो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्री लिखने के नए फॉर्मेट को लागू कर दिया : रजिस्ट्री के कागज में उर्दू और फारसी के शब्दों को हटाकर आम बोल-चाल की भाषा को शामिल करने का फैसला

चंडीगढ़ :   जमीन की रजिस्ट्री कराते समय इसमे इस्तेमाल की जाने वाली भाषा आम लोगों को समझ नहीं आती है, जिसकी वजह से यह काफी मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन पंजाब सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!