नागेला गांव में भाजपा का पोल-खोल अभियान, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

by

भाजपा नेता जय सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर समर्थन न देने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

वादों और योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर उठे सवाल

एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत केडी के नागेला गांव में आयोजित पोल-खोल अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा दिया है और उनके अधिकारों का हनन किया है। जय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।
जय सिंह ने कहा कि चुनावी रैलियों में नारी सम्मान और सशक्तिकरण की बातें करने वाली कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी केवल दिखावे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति” के नाम पर कई अभियान चलाए गए, लेकिन जब महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बात आई, तो कांग्रेस पीछे हट गई।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। जय सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद भी महिलाएं इस योजना से वंचित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले भरे गए हजारों फॉर्म का क्या हुआ, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। उनके अनुसार जिले में एक लाख से अधिक युवा नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास रोजगार देने की कोई ठोस योजना नहीं है। 10 लाख नौकरियां देने का वादा भी अब केवल एक जुमला बनकर रह गया है।
बिजली के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। जय सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और पहले घोषित 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब 125 यूनिट बिजली की सुविधा भी सीमित कर दी गई है।
अंत में उन्होंने कहा कि जनता लगातार सवाल पूछ रही है, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि जनता के बीच आने से बच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में कांग्रेस सरकार को जनता इसका जवाब देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक हादसे ने लील ली 18 जिंदगियां, मंजर देख कर हर आंख नम : जयराम ठाकुर

बरठीं बल्लू बस हादसे का जायज़ा लेने पहुंचे जयराम ठाकुर, लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने क्यों नहीं लिया एक्शन प्रदेश भर के सभी ऐसे खतरनाक स्थान चिन्हित कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ शुरू किया जाएगाः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली।  शिमला : नशे की समस्या से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ शुरू करने जा रही है। यह एक राज्यव्यापी अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस समस्या से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!