पंजाब के फतेहगढ़ में फिल्माया गया संजीव बस्सी का 28वां गीत ब्लैकिया -2

by

बद्दी 19 अप्रैल (तारा) :  बीबीएन के मशहूर गायक एवम पत्रकार संजीव बस्सी का 28वां पंजाबी सॉन्ग ब्लैकिया -2 पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फिल्माया गया । जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है जल्द यह गीत मार्केट में आएगा। इस गीत को म्यूजिक कुराली के रवि कुमार ने दिया है । वहीं वीडियो एडिटिंग मोमेंट मेकर फिल्म अर्श डी एस ने व डायरेक्टर लवली सगी रहे हैं

असिस्टेंट डायरेक्टर दीपक कुमार व महिला कलाकार के रूप में धर्मशाला की रितिका एवं बद्दी की नैंसी ने खूबसूरत भूमिका निभाई है। पुरुष कलाकार के रूप में मुल्लापुर के सनी ने खूबसूरत अदाकारी दिखाई है। गीत में अन्य कलाकार डीएवी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल घनश्याम देव, संजय कुमार, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पूर्व उप प्रधान हितेंद्र शर्मा, मास्टर लक्ष्मी, विक्रम ठाकुर, राजेंद्र कुमार, रिंकू राणा, हरीश बेदी ने अपनी भूमिका निभाई है। गायक संजीव बस्सी ने कहा कि उनका 28 वां पंजाबी गीत है जो की एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें पति-पत्नी के किरदार के रूप में उनके हालातो को बयां किया गया है।जल्द ही यह गीत मेरे यूट्यूब चैनल संजीव बस्सी म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा।
फोटो 19, ब्लैकिया 2 की शूटिंग के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ में गायक संजीव बस्सी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत मोदी की गारंटी है जो बाक़ी गारंटियों की तरह पूरी होगी : जयराम ठाकुर

अबकी बार होगा चार सौ पार, नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तीसरी बार हर बूथ से 370 से ज़्यादा वोटों से ज़्यादा बढ़त से भाजपा देगी डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजलि हिमाचल में इस बार रिकॉर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता संभालने के बाद से ही मंडी विश्वविद्यालय को बंद करना चाहती सरकार- सरदार पटेल विश्वविद्यालय के नाम की वजह से उसके पीछे पड़ी है सरकार: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री एक विश्वविद्यालय खोल नहीं सकते तो चलती विश्वविद्यालय बंद न करें एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय को कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ और छल और हेर-फ़ेर से नहीं चलती है सरकार : पहले प्रदेश से बोला झूठ, अब मातृशक्ति के साथ छल कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

गारंटी 22 लाख महिलाओं को 1500 देने की थी लेकिन अब कर रही है गोल-मोल एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पहले झूठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन : हिमाचल ने खोया कद्दावर और लोकप्रिय नेता

एएम नाथ। शिमला/कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, शाहपुर के पांच बार विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह कांगड़ा जिले के पैतृक गांव त्यारा में निधन हो...
Translate »
error: Content is protected !!