नादौन के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों से सीएम सुक्खू ने किया संवाद ,…. बोले- युवाओं की प्रतिभा से मिलेगी विकास को नई दिशा

by
‘ओक ओवर’ में विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और नादौन के विकास पर हुई चर्चा, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अनुसंधान कर रहे पीएचडी शोधार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और नादौन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन के विकास में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका अहम है। युवाओं के सुझाव, उनकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थान प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसी को देखते हुए सरकार सरकारी शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली शुरू करना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाना और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरना सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि हिमाचल प्रदेश को अत्याधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

युवाओं से विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और शोधार्थियों का ज्ञान प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधन हैं। उन्होंने नादौन के विद्यार्थियों और शोधार्थियों से क्षेत्र के विकास के लिए अपने सुझाव साझा करने तथा रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने नादौन के विकास के लिए मुख्यमंत्री को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

डीडीएमए ने कोलकाता और पौंग डैम में करवाए डाइविंग और वाटर सेफ्टी रेस्क्यू कोर्स उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र एएम नाथ। हमीरपुर :  बाढ़, जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्ष्य तय करें, डर को पीछे छोड़ें और निरंतर प्रयास से सफलता की ओर बढ़ें: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से दो सत्रों में किया संवाद काॅलेज में खेल सामान के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर),...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार वापिस ले एफआईआर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

अपनी ही पार्टी के विधायकों पर से विश्वास खो चुकी है प्रदेश सरकार , विधायकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार – जयराम ठाकुर यदि सरकार के पास बहुमत तो साबित करे,...
Translate »
error: Content is protected !!