हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, IGMC को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन मशीन; 83.85 करोड़ जारी

by
IGMC और टांडा में लगेंगी 6-6 अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें, नेरचौक में बनेगा PET स्कैन भवन; कई अस्पतालों को भी करोड़ों की सौगात

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और आधुनिक एवं बेहतर बनाने के लिए सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 83.85 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में नई जांच एवं उपचार सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इस योजना के तहत इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (IGMC) शिमला को 256-स्लाइस CT स्कैन मशीन, SPECT मशीन और सेल सेपरेटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा IGMC शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में छह-छह नई हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी।

IGMC शिमला में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधाओं को मजबूती

IGMC शिमला में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन से संबंधित सुविधाओं को मजबूत करने के लिए SPECT मशीन और सेल सेपरेटर की खरीद के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

SPECT एक आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक है, जिसके माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों की कार्यप्रणाली का आकलन किया जाता है। इससे हृदय, मस्तिष्क, हड्डियों, फेफड़ों और गुर्दों से जुड़ी बीमारियों की जांच एवं मूल्यांकन में चिकित्सकों को मदद मिलेगी।

वहीं, सेल सेपरेटर मशीन डोनर या मरीज से पेरिफेरल ब्लड स्टेम सेल एकत्र करने में सहायता करेगी। इसके बाद इन स्टेम सेल को प्रोसेस कर ट्रांसप्लांटेशन के लिए तैयार किया जा सकेगा।

256-स्लाइस CT स्कैन से बढ़ेगी जांच क्षमता :  

IGMC शिमला में 256-स्लाइस CT स्कैन मशीन की खरीद के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद और CTL कंडाघाट के उन्नयन के लिए 14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

IGMC में एनालॉग और डिजिटल सिस्टम से युक्त दो एक्स-रे मशीनों की खरीद के लिए भी 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन आधुनिक उपकरणों से अस्पताल की डायग्नोस्टिक क्षमता में वृद्धि होगी और मरीजों की जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

टांडा मेडिकल कॉलेज को भी मिली बड़ी सौगात : 
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, कांगड़ा में छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद के लिए 6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नेरचौक में बनेगा PET स्कैन भवन :  लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक, मंडी में PET स्कैन भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे प्रदेश में गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर की उन्नत जांच सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ज्वालामुखी और जोगिंदर नगर अस्पतालों के लिए भी करोड़ों :     सरकार ने अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के विकास के लिए भी धनराशि जारी की है। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के लिए 17.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें जल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी शामिल है।

सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के आवास निर्माण के लिए 4.90 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

वहीं, चिकित्सा महाविद्यालय जोलसप्पड़, हमीरपुर में पार्किंग सुविधा के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी संस्थान में पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें एसडीएएमओ कार्यालय भी शामिल होगा। बिलासपुर जिले के घुमारवीं में अस्पताल सुविधाओं के प्रावधान को भी मंजूरी दी गई है।

‘मरीजों को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा’

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हिमाचल के लोगों को प्रदेश में ही आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक आधुनिक, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब श्रद्धालु ने मां को भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट व टीका

चिन्तपूर्णी : विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हुए हादसे में तीन और मृतकों की शिनाख्त : हरियाणा के एक संस्थान में पढ़ते थे सभी

रोहित जसवाल।  मणिकर्ण :  मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत में तीन की भी शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान सोमवार सुबह हुई। ये हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम की निदेशक मण्डल की 52वीं बैठक आयोजित

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा राज्य के अल्पसंख्यकों व दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने और विस्तार करने के लिए रियायती दरों पर ऋण प्रदान किया जाता है, जिसके...
Translate »
error: Content is protected !!