नारायण चौड़ा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

by
अमृतसर। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हाल ही में जानलेवा हमला करने वाले आतंकवादी करतूतों में शामिल रहने के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को स्थानीय अदालत ने गुरुवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
घटना के समय बादल तन्खाह (धार्मिक दंड) के तहत स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने यह कहते हुए सात दिन की रिमांड मांगी थी कि वह हमले के पीछे का मकसद जानना चाहती है और यह भी जानना चाहती है कि क्या साजिश में और लोग शामिल थे, लेकिन स्थानीय अमृतसर अदालत ने केवल तीन दिन की रिमांड दी।
बचाव पक्ष के वकील जगदीप सिंह रंधावा के अनुसार, चौड़ा को आठ दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले, आरोपी के अधिवक्ता जगजीत सिंह बाजवा और बलजिंदर सिंह बाजवा ने मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि पुलिस ने चौड़ा के खिलाफ एफआईआर का खुलासा या प्रदर्शन नहीं किया और न ही उसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया, जो कानून का उल्लंघन है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने नौ एमएम पिस्तौल कहां से हासिल की थी।
पुलिस ने कहा, अपनी जांच को पारदर्शी बनाए रखने के लिए, हम और अधिक राज्य तथा केंद्रीय एजेंसियों को शामिल कर रहे हैं। हम इस जांच में सभी प्रकार के तकनीकी या मानवीय इनपुट शामिल कर रहे हैं, ताकि हम सही निष्कर्ष पर पहुंच सकें। उन्होंने कहा, ‘चौड़ा राजनीतिक रूप से भी सक्रिय था और जगतार सिंह हवारा समिति जैसे संगठनों का सदस्य था। हम उसकी कट्टरपंथी मानसिकता को समझ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ अमृतसर में SGPC सदस्यों का प्रदर्शन : जालंधर में किसी थिएटर में फिल्म ‘इमरजेंसी’ नहीं हुई रिलीज

अमृतसर :  सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमृतसर के एक सिनेमा हॉल के बाहर...
article-image
पंजाब

पंजाबियों के लिए सरकारी नौकरियां आरक्षित होंगी’—सुखबीर बादल ने किए कई बड़े ऐलान

‘पंथक वोट बांटने के लिए मनप्रीत अयाली को वारिस पंजाब दे के पास भेजा’, 2027 में अकाली सरकार बनने पर किए कई बड़े ऐलान फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना, 6 सितंबर । शिरोमणि अकाली दल के...
article-image
पंजाब

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद

पंजाब सरकार के विरोध के बीच राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ; CM भगवंत मान और पंजाब के मंत्री समारोह से रहे दूर चंडीगढ़ | 7 सितंबर। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक जिम्पा, बहन विनोद जी से लिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक ब्रमशंकर जिम्पा अपने साथियों सहित गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेका...
Translate »
error: Content is protected !!