नारायण चौड़ा को सम्मानित करो, उनकी फोटो लगाओ, मजीठिया चौड़ा गले लगाए – केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

by

चंडीगढ़ :   श्री अकाल तख्त साहिब की सजा पूरी करते हुए सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद अकाली दल की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को हमलावर नारायण को गले लगाने, उनकी फोटो लगाने और सम्मानित करने की बात कह दी है। उनका कहना है कि उन्हें भी वैसा सम्मान मिलना चाहिए, जैसा वे दूसरे हमलावरों के साथ करते हैं।

       रवनीत बिट्टू ने कहा कि सुखबीर बादल पर हुए हमले में किसी गैंगस्टर या फिर आतंकी संगठन का कोई लेना-देना नहीं है। नारायण चौड़ा को सुखबीर बादल से हुई बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए उसने गोली चला दी। चौड़ा कौम का हीरा है और उसकी फोटो को म्यूजियम में भी लगानी चाहिए।  बिट्टू ने बिक्रम मजीठिया पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मजीठिया बेअंत सिंह के हत्यारे को गले लगा चुके हैं, उसी तरह अब नारायण सिंह चौड़ा को भी गले लगाना चाहिए। नारायण सिंह चौड़ा ने गुरु की भावना से सुखबीर पर गोली चलाई है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। 

             बिट्टू ने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा भी बंदी सिखों की तरह ही हैं और उन्हें भी वैसा ही सम्मान मिलना चाहिए। उनका कहना था कि अकाली नेता राजोआना की बहन को जेल में लेकर जाते हैं, वैसे ही अब उन्हें नारायण चौड़ा के लिए फल और जरूरी सामान लेकर जाने चाहिए। उनकी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बुजुर्ग नारायण सिंह चौड़ा से पूछताछ के लिए मारपीट हो रही है। रवनीत सिंह बिट्‌टू ने लगातार अकाली दल पर निशाना साधा। लेकिन इसी दौरान गोल्डन टेंपल पर हुए हमले की निंदा भी की। बिट्टू ने कहा कि वह फायरिंग की निंदा करते हैं। गोली चलाने या कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। गोल्डन के बाहर फायरिंग करना बहुत गलत है और वे उसकी निंदा करते हैं।

बिक्रम मजीठिया ने रवनीत बिट्‌टू को दिया जवाब :  वहीं, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने रवनीत सिंह बिट्‌टू को जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्‌टू को खुद पता नहीं चल रहा कि वे कह क्या रहे हैं। कभी कांग्रेस में थे और अब भाजपा में हैं। चुनाव हारने के बाद वे अपनी मानसिक स्थिति खो बैठे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा के सभी कार्यक्रमों का गढ़शंकर के पत्रकार करेगे बहिष्कार : खानपुर में गत दिनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की टिप्पणी को लेकर

गढ़शंकर: गढ़शंकर प्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक अजायब सिंह बोपाराय की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अजायब सिंह बोपाराय ने कहा कि गढ़शंकर की प्रेस बिना किसी भेदभाव के बहुत...
article-image
पंजाब

पांच जून को केंद्र सरकार बनाए तीनों कृषि कानूनों व बिजली संशोधन व पराली दोनों विधेयकों की प्रतिया जलाएगा किसान सयुंक्त र्मोचा

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष 180 वें दिन आज प्रो. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में रोष धरना लगाया गया। इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि सयुंक्त किसान र्मोचे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में सैकड़ों नम आंखों से प्रदीप कटारिया को दी गई अंतिम विदाई : ऑस्ट्रेलिया में दो ट्रकों की टक्कर में प्रदीप की हुई थी मौत

गढ़शंकर : गांव पिपलीवाल (बीनेवाल) के प्रदीप कटारिया (25) पुत्र जोगिंदर पाल कटारिया की ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी प्रदीप कटारिया डेड वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई...
Translate »
error: Content is protected !!