डीडी पंजाबी क्षेत्रीय चैनलों में सबसे आगे, कार्यक्रम प्रमुख केवल कृष्ण के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर

by

जालंधर /दलजीत अजनोहा : दूरदर्शन पंजाबी इन दिनों क्षेत्रीय प्रसारण की दुनिया में एक सशक्त और लोकप्रिय आवाज़ बनकर उभर रहा है। दूरदर्शन केंद्र जालंधर के कार्यक्रम प्रमुख श्री केवल कृष्ण के कुशल नेतृत्व में चैनल निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और दर्शकों के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुका है।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत में श्री केवल कृष्ण ने बताया कि डीडी पंजाबी इस समय सभी दूरदर्शन क्षेत्रीय चैनलों में शीर्ष पर है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय चैनल की समर्पित टीम और पंजाबी संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दिया।

डीडी पंजाबी के कई कार्यक्रम दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जिनमें सजहरी सवेर, महफ़िल, गीत धमाल, तुहाडियां गल्लां साडे गीत, जोड़ियां जग थोड़ियां और गल्ल सोहणे पंजाब दी शामिल हैं। समाचार और समसामयिक मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम अज्ज दी चर्चा और अज्ज दी गल ने भी दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

कृषि आधारित कार्यक्रम मेरा पिंड मेरे खेत विशेष रूप से ग्रामीण दर्शकों में बहुत पसंद किया जा रहा है।

श्री केवल कृष्ण के नेतृत्व में डीडी पंजाबी निरंतर उत्कृष्ट और संस्कृति-समृद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की आवाज़ बनता जा रहा है और क्षेत्रीय चैनलों में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त : राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई, 27 मिनट बाद जमानत 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी थी

नई दिल्ली : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता शुक्रवार दोपहर समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल दोपहर ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। वह केरल के वायनाड से...
article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने का कोई अधिकार नहीं; ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठा, इसलिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जाए : मनीष तिवारी

चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए बनाई जाने वाली समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और देश के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाए चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने...
article-image
पंजाब

बिजली घर गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल व भीण से चलती बिजली बाधित रहेगी

गढ़शंकर, 14 फरवरी  : 132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते दोनों सर्कटों की लाइनों की जरूरी मुरम्मत कारण 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक 66...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठक

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक की गई। जिसमें उपस्थित मैंबरों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार सांझा किए। इस मौके पर एसोसिएशन का...
Translate »
error: Content is protected !!