नारायण सिंह चौड़ा को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा – यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके में हथियार और विस्फोटक हथियार रखा हुआ

by
अमृतसर। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को लेकर पंजाब  पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुरा खीरी में नारायण सिंह चौंड़ा ने हथियार छिपा रखे हैं।
कई आतंकी संगठनों से उसका ताल्लुक भी है। ऐसे में पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाना चाहती है। ताकि बड़ी घटना को होने से रोक सकें। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस की तरफ से कोर्ट में ये दलील पेश की गई थी।  पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट में आरोपी नारायण सिंह को पेश करते हुए कहा कि आरोपी ने माना कि उसने यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके में हथियार और विस्फोटक हथियार रखा हुआ है। ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि कई आतंकी संगठनों के साथ उसका ताल्लुक रखा हुआ है। उनका इस्तेमाल किसी आतंकी घटनाओं पर किया जा सकता है। ऐसे में उन हाथियारों का पकड़े जान काफी ज्यादा जरूरी है। आरोपी नारायण के खिलाफ 31 मामले दर्ज कर दिए गए हैं। आंतकी नारायण ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग तक ली हुई है।
हमले में बार-बार बचे सुखबीर सिंह बादल
5 दिसंबर के दिन नारायण सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, 3 दिन के लिए उसे पुलिस रिमांड के लिए भेजा गया था। पहले कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट की तरफ से 3 दिन की रिमांड दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमृतसर के गोल्डन टेंपल के बाहर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर आरोपी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई थी। वक्त रहते ही पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह को पकड़ लिया था। राहत की बात ये रही कि इस वारदात में सुखबीर सिंह बादल को कोई चोट नहीं आई। साथ ही आसपास के लोगों को भी नुकसान होने से बच गया है।

एक अटैचमेंट • Gmail ने इनकी जांच की है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शक्ति जन सुवधिा केन्द्र की तर्ज पर नए आउटलेट खोलने को लेकर डीसी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ऊना – शक्ति जन सुविधा केन्द्र बौल का माॅडल कामयाब रहा है जहां पिछले दो माह में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 45 हजार रुपये मूल्य के उत्पादों की बिक्री हुई है।...
article-image
पंजाब

11 गैंगस्टर 9 पंजाबी : कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी

चंडीगढ़ । कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट ने 11 गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है। जिनसे पब्लिक सेफ्टी वार्निंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विद्युत बोर्ड की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा व उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जा...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के SI का बेटा गगन गिरफ्तार : मुखबिरी के शक में की थी दोस्त की हत्या…चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को सफलता

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मोहाली पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में वांछित पंजाब पुलिस के एसआई के बेटे गैंगस्टर गगनदीप उर्फ गगन को बड़माजरा से एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!