कांग्रेस के लिये शहरी निकाय-पंचायत चुनाव पहली बड़ी परीक्षा : प्रतिभा सिंह

by

एएम नाथ : शिमला, 07 मई । पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद अहम हैं।

इन चुनावों के नतीजे प्रदेश में राजनीतिक दलों की दिशा और स्थिति तय करेंगे, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा।

शिमला में गुरूवार को जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सरकार कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार को और मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

उन्होंने पार्टी नेताओं, नवगठित संगठन के पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की कि वे चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के लिए यह पहली बड़ी परीक्षा है और इसमें सभी को सफल होकर दिखाना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह कभी भी किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेते थे। यही कारण रहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत होता गया। उन्होंने कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और आशीर्वाद हमेशा पार्टी और प्रदेश का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी संगठन के जल्द विस्तार की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए ताकि संगठन और मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं और पार्टी को उन उम्मीदों पर समय रहते खरा उतरना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फुटबाल, बॉस्केटबाल व बॉलीवाल कोट का DC जतिन लाल नेकिया निरीक्षण : खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – DC जतिन लाल

पुलिस कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल बद्दी को 100 बिस्तरों का करने पर तथा मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीबीएन, 7 जून (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर बनाने के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

क्रिकेट मैच देखने पहुंचे बच्चों ने एक स्वर में कहा थैंक्स सुक्खू जी एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने संवेदनशील नेतृत्व का...
Translate »
error: Content is protected !!