पंचकूला पुलिस ने अवैध विदेशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस सहित कई घातक हथियार बरामद : वारदात में इस्तेमाल होने वाली होंडा सिटी कार जब्त

by

पंजाब में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे थे आरोपी, पैसों की कमी के चलते कालका में डकैती की बना रहे थे योजना
पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /पंचकूला, 18 जून। जिला पंचकूला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संभावित डकैती की वारदात को समय रहते विफल करते हुए हथियारों से लैस अंतरराज्यीय गैंग के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी, सुआ सहित अन्य घातक हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयोग की जाने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के मलोट क्षेत्र के निवासी हैं।
एसीपी कालका आशीष कुमार ने बताया कि 17 जून 2026 को थाना कालका प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रेस्ट हाउस और गौशाला के निकट सुनसान क्षेत्र में कुछ युवक हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम की तत्परता से सभी पांच आरोपियों को काबू कर लिया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बबलू निवासी मलोट, पंजाब की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल और मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार तथा खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे खतरनाक हथियार भी बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी मलोट क्षेत्र के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 13 जून 2026 को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान आरोपी बबलू द्वारा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में थाना सदर मलोट, पंजाब में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और सभी आरोपी तब से फरार चल रहे थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि फरारी के दौरान आरोपियों के पास धनराशि समाप्त हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने कालका क्षेत्र में डकैती की योजना बनाई थी। हालांकि पंचकूला पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उनकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) तथा आर्म्स एक्ट के तहत थाना कालका में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी ऋतिक उर्फ मंगू के खिलाफ पंजाब में नशा तस्करी, चोरी, मारपीट एवं अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी दीपक कुमार और खुशदीप सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी बबलू, ऋतिक उर्फ मंगू तथा नवीश कुमार का चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अपराधी तत्व को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही रोक दी गई है। मामले की गहन जांच जारी है तथा हथियारों की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*18 अगस्त तक मिलेगा जुलाई माह का राशन बैकलॉग*

एएम नाथ।  कुल्लू, 11 अगस्त : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अरविन्द शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में मोबाइल ओटीपी और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के फैसले – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छः माह की छूट

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का उद्देश्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद चंद्र शेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने लगाए संगीन आरोप…..इस्तेमाल कर छोड़ दिया

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी सामाजिक सक्रियता नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद है। इंदौर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री  : कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल किया जा सकता है कोई भी लक्ष्यः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गत सांय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन एक संकल्प-आगाज नए युग का’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!