चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

by

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान न केवल सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करते हैं, बल्कि चंडीगढ़ जैसे सौहार्दपूर्ण शहर की सामाजिक सद्भावना को भी गंभीर रूप से ठेस पहुंचाते हैं।
प्रेमलता जी ने कहा, “सिख समुदाय भारत की रक्षा की प्रथम पंक्ति रहा है। गुरु गोबिंद सिंह जी के सिद्धांतों पर चलने वाले इस समुदाय ने देश की आजादी, सीमा सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए अनेक बलिदान दिए हैं। ऐसे में किसी भी राजनीतिक नेता द्वारा विशेष रूप से सिखों को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। श्री जतिंदर मल्होत्रा को तुरंत इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और सिख समुदाय से क्षमा याचना करनी चाहिए।”
यह बयान न केवल सिख समुदाय के प्रति असम्मान दर्शाता है, बल्कि पूरे पंजाबी और सिख विरासत को चुनौती देता है। चंडीगढ़ एक विविधतापूर्ण शहर है जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान होना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान पार्टी की छवि को भी धूमिल करता है और साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का कार्य करता है।
पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ प्रशासन और सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में किसी भी समुदाय के विरुद्ध ऐसी घृणास्पद टिप्पणियां न दोहराई जाएं।
*एकता और सद्भाव ही हमारी असली ताकत है। घृणा और विभाजन की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा*।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
पंजाब

Seminar on World Women’s

Hoshiarpur/ Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Under the directions of Punjab Health Department and Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal, a seminar on World Women’s Day was jointly organised by the District De-addiction Rehabilitation Centre,...
Translate »
error: Content is protected !!