नालागढ़ के होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ : पुलिस ने पंजाब-हरियाणा समेत बिहार की लड़कियों को किया रेस्क्यू

by

7 लड़कियों को किया रेस्क्यू, दोनों संचालक फरार

एएम नाथ। नालागढ़ :  होटल में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से पंजाब, हरियाणा और बिहार की 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सैनीमाजरा स्थित होटल भूपेंद्रा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और बिहार की 7 लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि होटल संचालक अभी फरार है। बता दें कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। इस दौरान होटल में चल रहे इस धंधे का पर्दाफाश किया।
बताया जा रहा है कि इस होटल को गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद चला रहे थे। ये दोनों नालागढ़ में मंझोली के रहने वाले हैं। नालागढ़ का ही रहने वाला और इस होटल में काम करने वाला गोपाल ग्राहकों से पैसे लेकर लड़कियां सौंपता था। पुलिस ने गोपाल को काबू कर लिया है जबकि दोनों संचालक फरार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीएसपी को टिप्पर से कुचला : अवैध खनन को लेकर रेड पर पहुंचे थे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह

मेवात: 19 जुलाई: हरियाणा में नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को टिप्पर से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तावड़ू...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र जठेरों के मेले में लार्ड दिलजीत राणा यूके, डीजीपी निर्मल सिंह विशेष तौर पर हुए शामिल

लार्ड दिलजीत राणा, सेवानिवृत डीजपी निमर्ल सिंह कासम्मान टिक्का जतिंद्र चंद व  राणा राज कुमार हरवां दुारा सम्मान गढ़शंकर। बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र के जठेरों का मेला भवानीपुर में मनाया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कांगड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : जोनल अस्पताल धर्मशाला में भी भूकंप के दृष्टिगत माॅक ड्रिल आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कांगड़ा में ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।...
article-image
पंजाब

राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को का अध्यक्ष सर्बसमिति से चुना  

सैला खुर्द।  राजन अरोड़ा : राधा कृष्ण मोहल्ले, सैला खुर्द की समस्याओं के समाधान के लिए राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्ला वासियों की विशेष बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हुए और...
Translate »
error: Content is protected !!