नालागढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए 121 मतदान दल रवाना

by
एएम नाथ।  नालागढ़ : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए 10 जुलाई, 2024 को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए आज 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को रवाना कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान दल आज अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित संख्या में आरक्षित मतदान कर्मी भी तैयार रखे गए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उप-चुनाव में 93,831 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें 47,953 पुरुष तथा 45,875 महिलाएं व तीन अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 121 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इनके संचालन के लिए 570 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई, 2024 को वोट डाले जाएंगे, जबकि 13 जुलाई, 2024 को नालागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में मतगणना की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का सपना, वर्ष 2032 तक आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बने हिमाचल: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने एपीएमसी अध्यक्ष बनने पर अजय शर्मा को दी बधाई हमीरपुर 12 फरवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के सभी पदाधिकारियों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने  बांटे पुरस्कार : बच्चों को नशे से बचाएं, सोशल मीडिया पर भी रखें नियंत्रण: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 24 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BSF में 10वीं पास के लिए 15000 भर्तियां :किसके लिए कितने पद

नई दिल्ली : एसएससी कांस्‍टेबल भर्ती के तहत बीएसएफ (बॉर्डर सेक्‍योरिटी फोर्स) में 15,654 भर्तियां निकली हैं. इसमें 13 हजार 306 पद पुरुषों के लिएऔर महिलाओं के 2348 पद शामिल हैं. बता दें कि...
Translate »
error: Content is protected !!