मुख्यमंत्री का सपना, वर्ष 2032 तक आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बने हिमाचल: सुनील शर्मा बिट्टू

by
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने एपीएमसी अध्यक्ष बनने पर अजय शर्मा को दी बधाई
हमीरपुर 12 फरवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के सभी पदाधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों तथा कांग्रेस पदाधिकारियों से अपील की है कि वे प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि पात्र एवं जरुरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। सोमवार को एपीएमसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने यह अपील की।
अजय शर्मा की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी दूरगामी सोच से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सराहनीय नीतिगत फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2032 तक आत्मनिर्भर, विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन एनर्जी, हाइड्रो प्रोजेक्ट, सौर ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि-बागवानी और इनसे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों पर प्रदेश सरकार विशेष रूप से फोकस कर रही है। इन क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई नई योजनाएं आरंभ कर रहे हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में एपीएमसी भी एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है, वह उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एपीएमसी की पूरी टीम और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से एपीएमसी को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को जिले के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर एपीएमसी के गैर सरकारी सदस्य विजय बन्याल, संतोष कुमार, सुनील कुमार, रमेश चंद, सिकंदर कुमार, केवल शर्मा, दीप चंद और अन्य सदस्य, सरकारी सदस्य उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार, कृषि उपनिदेशक सुरेश धीमान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. देवेंद्र कतना, एपीएमसी की सचिव अरुणा शर्मा, नगर परिषद के मनोनीत पार्षद, कांग्रेस एवं इसके विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, किसान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  ने निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के  दिए निर्देश ,  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़  के आधार पर  होगें राहत एवं बचाव कार्य एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

राकेश शर्मा /ज्वालामुखी/तलवाड़ा : ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को...
Translate »
error: Content is protected !!