नालागढ़ IED ब्लास्ट मामले में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ : चंडीगढ़ / नालागढ़: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और काउंटर इंटेलिजेंस, एसएएस नगर की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में 1 जनवरी 2026 को हुए IED (RDX) विस्फोट मामले में शामिल दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे संचालकों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। आरोपियों को गोपी नवाशहरिया और जस्सी कुलम नामक विदेश में सक्रिय हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। इन्हीं के कहने पर आरोपियों ने IED (RDX) और हैंड ग्रेनेड की खेप खरीदी थी। इसी खेप में से एक IED का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में विस्फोट के लिए किया गया। पंजाब पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े छह अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ये आरोपी आतंकी हथियारों और विस्फोटक सामग्री को उठाने और आगे पहुंचाने का काम करते थे। ताजा गिरफ्तारी के साथ ही पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने का दावा किया गया है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में आतंकवादी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और प्रदेश में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच चल रहे विवाद में रैपर बादशाह ने किया बीच-बचाव

मुंबई : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम दिलजीत दोसांझ, करण औजला और एपी ढिल्लों इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन तीनों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है।  यह...
पंजाब

नशे का धंधा करने वाले 13 लोगों पर किया केस दर्ज

 गढ़शंकर – नशे के बेरोकटोक हो रहे धंधे से हो रही फजीहत को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 13 नशा तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दर्ज केस के...
article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एसपी तुषार गुप्ता की हिदायतों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने मैकलोडगंज तथा धर्मकोट में बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा*

*राहत तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* एएम नाथ । धर्मशाला, 28 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के कालापुल, धर्मकोट तथा मैकलोडगंज में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया...
Translate »
error: Content is protected !!