दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच चल रहे विवाद में रैपर बादशाह ने किया बीच-बचाव

by
मुंबई : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम दिलजीत दोसांझ, करण औजला और एपी ढिल्लों इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन तीनों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है।  यह सब तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान करण औजला और एपी ढिल्लों को उनके टूर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन एपी ढिल्लों ने अपने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में इस पर पलटवार करते हुए कहा कि दिलजीत ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है।
           दिलजीत ने इस आरोप को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर साबित किया कि उन्होंने एपी ढिल्लों को ब्लॉक नहीं किया है। लेकिन एपी ढिल्लों ने फिर से दावा किया कि दिलजीत ने पहले उन्हें ब्लॉक किया था और बाद में अनब्लॉक किया।
                    दोनों सिंगरों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रैपर बादशाह ने बीच-बचाव किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, प्लीज वो गलतियां मत करें जो हम लोगों ने की है। ये हमारी दुनिया है। वो कहावत है न, ‘अगर आप को तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप अकेले बढ़िए, लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं, तो साथ मिलकर आगे बढ़िए।’ एक साथ रहने में ही शक्ति है।
बादशाह ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पोस्ट से साफ है कि वह इन दोनों सिंगरों से एकजुट रहने की अपील कर रहे हैं। यह विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों सिंगरों के फैंस भी इस विवाद में पक्ष लेते हुए नजर आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली पर दहशत की साजिश नाकाम : चंबल गिरोह के 5 आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार

तरनतारन । दीवाली के मौके गोलियां चलाकर लोगों को धमकाने वाले पांच गुर्गों को पुलिस ने अस्लहे समेत गिरफ्तार किया है। इनमें एक जुवेनाइल है। सभी के कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन, पांच...
article-image
पंजाब

Tipper Runs Over Young Woman’

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 : A horrific accident at Mahilpur’s main chowk on the Hoshiarpur-Chandigarh highway left a 26-year-old woman with both legs crushed after a tipper truck ran over them.According to eyewitnesses, Lakhwinder Kaur, daughter...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केरल में हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 308 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MDMA बरामद : 2 महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / त्रिशूर (केरल) : केरल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिशूर जिले में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!