निकाय चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल समझा जा रहा : 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव और 27 नगर पंचायतों चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू

by

जालंधर : पंजाब में नगर नियम और नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नवंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में चुनाव होने हैं। राज्य की 39 नगर परिषदों और 27 नगर पंचायतों और नगर परिषदों के उपचुनाव 1 नवंबर से 15 नवंबर के बीच में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि राज्य के पांच बड़े नगर निगमों के चुनावों की तारीखों की घोषणा बाद में होंगी। इन क्षेत्रों में डेलिमिटेशन यानी परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है।
राज्य सरकार ने चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए राज्य चुनाव आयोग को चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। पंजाब के अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा नगर निगमों के चुनाव बाद में होंगे ।क्योंकि इन शहरों में डेलिमिटेशन की प्रक्रिया चल रहीं है. नगर निगम और निकाय चुनाव राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की प्रतिष्ठा और लोकप्रियता की परीक्षा समझा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटों जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन सरकार बनने के तीन महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री के गृह जिले संगरूर में पार्टी लोकसभा उप-चुनाव हार गई थी। लेकिन मई महीने में लोकसभा का जालंधर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी लोकप्रियता का फिर से परिचय दिया था। अब निकाय चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल समझा जा रहा है। क्योंकि यह चुनाव राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे हैं। एक तरफ जहां इन चुनावों से आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकप्रियता आंकी जाएगी. वहीं दूसरे राजनीतिक दल भी अपना वर्चस्व दिखाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैंटर की टक्कर से घायल युवक की चंडीगढ़ में मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 9 सितंबर: कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए गढ़शंकर क्षेत्र के युवक की चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर...
article-image
पंजाब

युवाओं के हाथों में है देश का भविष्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने युवक सेवाएं विभाग व पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से करवाए गए रैड रन मैराथन को दी हरी झंडी – पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को तीन,...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर शुरू हाेगी बैलों की दौड़ : विधानसभा में विधेयक पारित …पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता की अनुमति नहीं हाेगी: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 11 जुलाई । पंजाब में लंबे समय के बाद फिर बैलों की दौड़ का आयोजन होने का रास्ता साफ हो गया।  शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम (पंजाब संशोधन)...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजारा का परिणाम 100% रहा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं के परिणामों में किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजारा का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन डॉ. महिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!