निकाय चुनाव करवाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की कर रही तैयारी

by

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब में निकाय चुनाव करवाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। सरकार वार्डों के परिसीमन के बाद ही चुनाव करवाना चाहती है। इसके लिए सरकार की ओर से जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश की कॉपी का सरकार अध्ययन कर रही है।

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मीडिया से बातचीत में सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कई नगर निगमों और नगर परिषदों में वार्ड विभाजन हो चुका है, जबकि कुछ जगहों पर यह चल रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जनवरी और फरवरी के अंत तक यह पूरा हो जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार और राज्य चुनाव आयोग को अवमानना ​​का नोटिस जारी किया था। उन पर हाईकोर्ट के आदेशों का पालन न करने का आरोप है।

कोर्ट ने इससे पहले पंजाब सरकार और राज्य चुनाव आयोग को 15 दिन के अंदर निकाय चुनाव करवाने के संबंध में अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए थे। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने अब अपने आदेश में कहा है कि अगर 10 दिन के अंदर अधिसूचना जारी नहीं की गई तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अवमानना ​​का केस भी दर्ज किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दविंद्र कौर को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चंडीगढ। दविंद्र कौर को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दविंद्र कौर के पिता जगजीवन लाल व माता चृनजीत कौर को सतलुज ब्यास टाईमस की और से वधाई 💐🎂 Share     
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में पूर्व विधायक गोल्डी ने 140 विधार्थियों को मोवाईल फोन वितरित किए

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी समार्ट स्कूल हैबोवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बारहवीं कक्षा के  140 विधार्थियों को मोवाईल वितरित किए। इस दौरान पूर्व...
article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बैठक: सरकार की लंबे समय से मांगों के प्रति टाल-मटोल की नीति की तीखी आलोचना  

गढ़शंकर,  3 नवम्बर: आज पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों और समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई।...
article-image
पंजाब

ऊना जिले में 14 लोगों की मौत पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा : बाढ़ के कारण हुए नुकसान का उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में लिया जायजा : मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है हिमाचल सरकार – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित भदसाली । ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को अपने दौरे में उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!