निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद : अरविंद सिंह चौहान

by
जिला चंबा में विभिन्न स्थानों पर 3 से 7 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) द्वारा 3 से 7 मार्च तक जिला के विभिन्न स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इटेलिजेंस सर्विस लिमिटेड शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद भरे जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति चडीगढ़ व हिमाचल में की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 03 मार्च उप रोजगार कार्यालय चुवाडी़, 4 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) , 5 मार्च को उप रोजगार कार्यालय तीस्सा, 6 मार्च को पंचायत घर भरमौर व 07 मार्च को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 8 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 52 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही हैं।
उन्होंने बताया चयनित युवाओं को एक माह की प्रशिक्षण अवधि के उपरांत 15000 से 17000 रुपए वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौका देख ससुर ने भी मिटा ली थी हवस…गला घोंटना था : फरीदाबाद में बहू को दफनाने वाले की नई करतूत उजागर

फ़रीदाबाद :  फ़रीदाबाद में बहू को मारकर गली में दफनाने वाले ससुर ने गला घोंटने से पहले बहू के साथ रेप भी किया था। जांच के बाद फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक : प्रभावितों को हर संभव सहायता के दिए निर्देश

चंबा , 11 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है । उन्होंने ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में भाजपा की रैली में गरजे विक्रम ठाकुर, बोले- सुक्खू प्रदेश के सबसे ‘झूठे मुख्यमंत्री’, जनता चुनाव में कांग्रेस की कथित झूठी गारंटियों का देगी जवाब

पवन काजल ने 1500 रुपये महिला सम्मान राशि, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और रोजगार गारंटी पर सरकार को घेरा एएम नाथ।  कांगड़ा। प्रदेश सरकार के खिलाफ कांगड़ा में आयोजित भाजपा की रैली में पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पंदराणू में किया वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ : वाॅलीबाॅल राज्य का खेल है और महासु क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला, 03 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उतराखण्ड सीमा के समीप ग्राम पंचायत पंदराणू में पंचायत स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वाॅलीबाॅल राज्य का...
Translate »
error: Content is protected !!