निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट नीति और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 2 जून : जिला प्रशासन ने शहर के निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भवन मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी नियम की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में स्कूलों को निर्देश दिए गए कि वे छात्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए निर्धारित सेफ ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी को पूर्ण रूप से लागू करें। स्कूल बसों, वैनों और अन्य परिवहन साधनों के संचालन में सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
प्रशासन ने यह भी पाया कि कुछ स्कूलों द्वारा स्वीकृत पार्किंग स्थलों का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए गए कि पार्किंग क्षेत्र का उपयोग केवल वाहनों की पार्किंग के लिए ही किया जाए। साथ ही छात्रों के पिक-अप और ड्रॉप की व्यवस्था स्कूल परिसर के भीतर ही सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उपायुक्त ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश स्कूलों के लिए आवश्यक सुधार और कमियों को दूर करने का अंतिम अवसर है। यदि भवन योजनाओं, सुरक्षा मानकों, पार्किंग व्यवस्था या अन्य नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि स्कूल खुलने के बाद विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो बिना अतिरिक्त चेतावनी के सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने सभी निजी स्कूलों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की है, ताकि स्कूल परिसर और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना, 16 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता के प्रतीक- मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना के तहत व्यय किए जा रहे 200 करोड़ रुपए :डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का मुख्यमंत्री सुक्खू को किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राणा और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ के जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम सुखार में अंतिम संस्कार

राजा का तालाब (कांगड़ा); उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना के बीएसएफ के जवान बलवीर चंद का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम सुखार में अंतिम संस्कार कर दिया गया।इससे...
Translate »
error: Content is protected !!