निबंध में पलक तथा भाषण में काशवी अव्वल : जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन

by

धर्मशाला, 12 सितंबर। भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन कांगडा इन्टरनैशनल स्कूल शाहपुर जिला कांगडा़ में किया गया। हिन्दी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन व उत्थान, विकास के उद्वेश्य से ज़िला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा द्वारा स्कूली बच्चों की हिन्दी भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता व हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यतिथि करतार चन्द उपमंडलाधिकारी (ना0) शाहपुर द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में अश्वनी धीमान विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इस अवसर पर ज़िला से विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। निबन्ध प्रतियोेगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक जमानाबाद की पलक ने प्रथम ,सेजल खुराना रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना ने द्वितीय तथा सुर्याशी रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना व जमानाबाद की अवंतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में काशवी खैरा ने प्रथम ,अक्षा चौधरी रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना ने द्वितीय, अनिकेत इन्टरनैशनल स्कूल शाहपुर व रिया चौधरी बीरता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिन्दी़ प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अंशिका मेहरा रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना ने प्रथम , सकोह की साक्षी ने द्वितीय तथा रा0 वरि0 मा0 वि0 वीरता की दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र, ममैन्टों देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में, प्रो0 अदिति गुलेरी व श्रीमती अंजना हिन्दी प्रवक्ता ने भूमिका निभाई।
अन्त में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा राजभाषा हिन्दी की अस्मिता/सम्मान दिए जाने हेतु उपस्थित गणमान्य व विभिन्न स्कूलों से आए अघ्यापकों व बच्चों से हिन्दीं के उन्नयन व विकास हेतु कारगर पग उठाए जाने पर बल दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

40 पीटीए अध्यापकों की सेवाओं को संभावित तिथि से बहाल करने का निर्णय : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली होगी पैदा

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय – सफेदा,पापुलर और बांस तथा खैर व अन्य पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!